अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश : मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

by

अमृतसर : स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल अमृतसर ने अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में विदेशी मूल के आतंकवादी लखबीर उर्फ लंडा के दो साथियों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े से मैगज़ीन और गोला बारूद सहित .32 बोर के छह अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव ठठियां के सुमितपाल सिंह और तरनतारन के चंबा कलां के अरपनदीप सिंह के तौर पर हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लारेंस बिश्नोई के साथियों द्वारा मध्य प्रदेश (एमपी) से हथियारों की खेप प्राप्त करने संबंधी ख़ुफ़िया जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई करते एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीमों ने एक ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को रेलवे स्टेशन अमृतसर के पास से काबू कर लिया। आरोपी पहले एमपी गए थे

उन्होंते बताया कि शुरुआती जांच से पता लगा है कि आरोपी सीधे तौर पर एमपी स्थित ग़ैरकानूनी हथियारों के डीलर के संपर्क में थे। उन्होंने आगे बताया कि करीब 15 दिन पहले उक्त आरोपी हथियारों की खेप लेने के लिए बस के द्वारा एमपी गए थे और वहां से रेल के द्वारा अमृतसर वापस लौटे थे।

डीजीपी ने कहा कि गिरफ़्तार आरोपियों की तरफ से एमपी आधारत हथियारों के डीलर से पिछले दो महीनों में ख़रीदी गई यह दूसरी खेप है, जिसकी पुलिस ने पहचान कर ली है। बाकी बचे आरोपियों को गिरफ़्तार करने और मध्य प्रदेश से चल रही ग़ैर-कानूनी हथियारों की तस्करी को नकेल डालने के लिए अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

आरोपियों ने किया कुबूल : अन्य विवरण साझा करते एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हथियारों की यह खेप आपराधिक तत्वों को आगे बेचने के लिए ख़रीदी थी ताकि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकें. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने एक महीना पहले हरीके इलाके में दो अंजान व्यक्तियों को .32 बोर दे दो पिस्तौल बेचने की बात भी मानी है। इस संबंधी पुलिस थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61 (2) के अंतर्गत एफआईआर नंबर 42 तिथि 14.07.2024 दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खुरालगढ़ साहिब दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दस महीने बाद भी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए : कल बस पलटने से एक दर्जन श्रद्धालू घायल हुए ,  गत वर्ष वैसाखीे के अवसर पर अप्रैल से मई तक चार दुर्घटनाओं में 14 की मौत और 96 घायल हुए थे

अजायब सिंह बोपाराय । गढ़शंकर : गुरू रविदास जी के तपोस्थल,खुरालगढ़ साहिब व श्री गुरू रविदास जी के धार्मिक स्थल चरण छो गंगा में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गढ़ीमानसोवाल से खुरालगढ़...
article-image
पंजाब

फतेहपुर खुर्द की पंचायत ने सांसद संत सींचेवाल को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर, 6 अगस्त : गांव फतेहपुर खुर्द की पंचायत द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक नहर किनारे 500 मीटर कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल जी को...
article-image
पंजाब

गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के 11 वर्षों में 27 करोड़ लोगों का अत्यधिक गरीबी रेखा से बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता दीक्षा सुधु द्वारा जारी प्रेस नोट में विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार के 11...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव-जनरल पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई पोलिंग स्टाफ की दूसरी रैंडेमाइजेशन

3 नवंबर को होगी पोलिंग स्टाफ की रिर्हसल होशियारपुर,  29 अक्टूबरः   भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2011 बैच के आई.ए.एस अधिकारी तपस कुमार बागची...
Translate »
error: Content is protected !!