अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 175 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

by

एएम नाथ। चंबा l अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज दूसरे दिन उपमंडल चम्बा से संबंध रखने वाले 175 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया जिसमें एकल, सामूहिक और नाट्य दल शामिल।

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने ऑडिशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के चयन के लिए गठित दो समितिओं के द्वारा स्क्रीनिंग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को समिति के द्वारा 148 कलाकारों का ऑडिशन लिया गया जिसके साथ आज तक कुल 323 कलाकारों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के लिए ऑडिशन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लिया जा रहा है
तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 16 जुलाई को उपमंडल भाटियात एवं डलहौजी, 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा द्ने मनाया 66वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती – मुकेश रेप्सवाल

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चंबा द्वारा 66वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भाग 2 का आज सफल आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा

तैयार उत्पाद की पैकेजिंग और ब्रांडिंग महत्वपूर्ण : उपायुक्त एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव सिद्धपुर में आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा

एएम नाथ। धर्मशाला  :   राष्ट्रीय संस्था बेटियाँ फ़ाउंडेशन ने ज़िला काँगड़ा में हिम जाग्रति मंच के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में कुल्लू की रमा कांडा को हिम आईकॉन अवार्ड से नवाज़ा। रमा ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!