अंतर्राष्ट्रीय माहिरों ने क्षेत्र में भूकंप के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संबंधी करवाया परिचित

by

कंडी क्षेत्र से संबंधित जिलों के अधिकारियों ने बड़ी गिनती में की शिरकत
होशियारपुर, 18 अक्टूबर:  डिविजनल कमिश्नर जालंधर डिविजन श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं, बल्कि कमजोर ईमारतों के कारण अधिक मौते होती है। इस लिए अपनी ईमारतों व बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बहुत जरुरी है व जागरुक होकर ही हम भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं का डट कर सामना कर सकते हैं। वे आज जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘उत्तरी भारत में भूकंप के प्रति बढ़ रही लचकता’ संबंधी करवाए एक दिवसीय विशेष वर्कशाप दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस, अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब श्री अभिजीत कपलिश व एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल भी मौजूद थे।
वर्कशाप के दौरान कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रो. जेम्स जैक्सन, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च(आई.आई.एस.ई.आर) कोलकाता के प्रो. सुप्रिया, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी जम्मू के डा. सुनील के. वांचू जैसे विशेषज्ञ वैज्ञानिकों व अतिरिक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग पंजाब श्री अभिजीत कपलिश ने भूकंप आने के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संंबंधी विषय पर प्रदेश के कंडी जिलों होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर, रुपनगर, गुरदासपुर, पठानकोट से संबंधित बड़ी गिनती में उपस्थित अधिकारियों को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूकंप आने की अधिक संभावना होती है, इस लिए जागरुकता व अग्रिम तैयारियों से हम इस प्राकृतिक आपदा से निपट सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है व यह कभी भी आ सकता है, इस लिए प्रशासनिक अधिकारियों व आम लोगों को आपदा प्रबंधन संबंधी पूरी जानकारी होना अनिवार्य है ताकि नुकसान से बचा जा सके। इस मौके विशेषज्ञों की ओर से भूकंप से संबंधित अधिकारियों की शंकाओं का निवारण भी किया गया।
वर्कशाप के अंत में डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने मुख्य मेहमान, विशेषज्ञों व अलग-अलग जिलों से आए अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिलों में बिल्डिंग प्लान नेशनल बिल्डिंग कोड के अंतर्गत ही तैयार किए जाने चाहिए, क्योंकि पहले की गई तैयारी से ही प्राकृतिक आपदा का सामना किया जा सकता है। इस मौके पर डायरेक्टर लैंड रिकार्ड पंजाब श्री राजेश त्रिपाठी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) होशियारपुर श्री दरबारा सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पठानकोट अंकुरजीत सिंह, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार के अलावा अलग-अलग जिलों के एस.डी.एम्ज, डी.आर.ओज व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन से साफ होगा शहर : कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में मशीन का हुआ सफल ट्रायल

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की दूरदर्शी सोच व नगर निगम होशियारपुर की पहल के चलते आज शहर में अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन का सफल ट्रायल हुआ। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा बलों के जवान राखी के प्रथम हकदार : खन्ना दम्पति

बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मप्तनी मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में बी.एस.एफ. कैम्प...
article-image
पंजाब

सुभाष किसाना सहित एक दर्जन गणमान्यों को मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आप का पटका पहना कर आम आदमी पार्टी में किया शामिल : मान सरकार की कार्यप्रणाली से संतुष्ट लोग आप में हो रहे शामिल – बैंस

गढ़शंकर / नंगल :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जनहित में लिए जा रहे फैसलों से आम वर्ग को बड़ी राहत मिली है ।  90 प्रतिशत घरेलू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी...
Translate »
error: Content is protected !!