अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

by

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक वह उन्हें एक लाख रुपये या फिर 5 डिसमिल जमीन नहीं दे देती.

दरअसल मामला करजी गांव का है, जहां कतवारी लाल राजवाड़े की मुंह का कैंसर होने के चलते बहुत बीमार होने के बाद मौत हो गई. उसकी पत्नी ने उसका काफी इलाज कराया. पत्नी ने अपनी पैतृक संपत्ति तक बेचकर पति का इलाज कराया लेकिन उसकी पति की 6 महीने के अंदर बहुत ज्यादा हालत खराब होने से मौत हो गई, जिसकेबाद कतवारी का अंतिम संस्कार किया जाना था.

रिश्तेदारों ने रखी शर्त :   कतवारी और उसकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी, जिस वजह उसके अंतिम संस्कार और मुखाग्नि देने के लिए गांव वालों ने कतवारी के बड़े पापा के बेटे संतलाल से कहा लेकिन उसने अपने तेहरे भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए उसकी पत्नी के सामने एक लाख रुपये या फिर 5 डिसमिल जमीन देने की शर्त रख दी, जिसके बाद हैरान रह गए. कतवारी की पत्नी पति के भाई को 15 हजार रुपये देने के लिए मानी लेकिन संतलाल ने इनकार कर दिया.

खुद किया अंतिम संस्कार :   इसके बाद पत्नी ने फैसला किया वह खुद ही अपने पति का अंतिम संस्कार करेगी और मुखाग्नि भी देगी. उसने अपने पति का न सिर्फ अंतिम संस्कार किया, बल्कि उसने सभी रीति रिवाज निभाए और पति की अर्थी को कंधा भी दिया. इस तरह दुनिया ही नहीं एक पत्नी ने अपने पति का साथ उसके आखिरी तक दिया. कतवारी की पत्नी ने कहा कि अगर वह जमीन संतलाल को दे देगी, तो उसके पास कमाई का कोई तरीका नहीं बचता.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से संपन्न : फाइनल मुकाबले में जिला रूपनगर विजयी रहा

गढ़शंकर, 20 अक्तूबर : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां के तहत गढ़शंकर में आयोजित खेडां वतन पंजाब दियां शानो शौकत से सम्पन्न हुई। जिला स्तरीय अंडर 14 आयु गुट...
article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धायला स्कूल के प्रणव ने मिडल मेरिट स्कालरशिप में जिला में पांचवा स्थान प्राप्त किया

पट्टा मेहलोग, 20 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत घड़सी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला धायला के प्रणव पुत्र मनोज कुमार ने स्वर्ण जयंती मिडल मैरिट स्कालरशिप स्टेज दो की परीक्षा में जिला...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने भूपेश बघेल से मुलाकात की, ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ में नेतृत्व की सराहना

लुधियाना, 10 जनवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन दीवान ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पंजाब के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल से...
Translate »
error: Content is protected !!