अंदारौली को वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए किया जाएगा विकसित – – विक्रमादित्य सिंह

by

खेलों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि अंदरौली क्षेत्र खेल विश्व मानचित्र पर अपना स्थान बना सके
वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के आयोजन से अंदरौली को मिली एक नई पहचान
ऊना, 6 मार्च – अंदौरली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 का समापन्न लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए एक बहुत ही गर्व की बात है कि जिला ऊना के अंदौरली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश पुलिस को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा पहली बार कैनोईंग, रोईंग व कायकिंग जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जल क्रीड़ा में हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम न होते हुए भी डीजीपी संजय कुंडु ने इस प्रतियोगिता का सफल संचालन किया और नई सोच के साथ एक अच्छी शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि अंदरौली क्षेत्र में जल क्रीडाओं की काफी संभावनाएं है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस क्षेत्र को वाटर स्पोर्टस का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस विभाग की टीम भी तैयार की जाएगी और सरकार द्वारा पूरा-पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा जिसके लिए बजट में भी प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से अंदरौली को वाटर स्पोर्टस के लिए एक नई पहचान मिली है। इस क्षेत्र को स्पोर्टस पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा ताकि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के साधन भी विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अंदरौली द्वोत्र को टुरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खु से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंदरौली में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि खेल विश्व मानचित्र पर क्षेत्र अपना स्थान बना सके।
खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि भविष्य में प्रदेश में अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल मैदान विकसित करने पर बल दिया जाएगा ताकि भविष्य के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सके।
चेयरमैन आॅल इंडिया स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड अरविंद कुमार ने खेलों के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस आयोजन समिति का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि अंदरौली के अच्छे वातावरण में वाटर स्पोर्टस गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया है जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
डीजीपी हिमाचल प्रदेश पुलिस संजय कुंडु ने बताया कि अंदरौली में वाटर स्पोर्टस की काफी संभावनाएं है। उन्होंने खेल मंत्री से इस क्षेत्र को वाटर स्पोर्टस एक्टिवीटी के लिए विकसित करने का आग्रह किया ताकि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय की प्रतियोगिताएं संचालित की जा सके।
रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित
इस अखिल भारतीय स्पोर्टस प्रतियोगिता में रोईंग, कैनोईंग व कायकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 5 दिवसीय वाटर स्पोर्टस गतिविधिध्यों में देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग लिया जिसमें महिलाओं की 10 टीमों ने भाग लिया।
5 दिवसीय आॅल इंडिया जल क्रीडा 2023 के परिणाम इस प्रकार रहे
महिला वर्ग की कैनोईंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी की टीम विजेता रही जबकि एसएसबी की टीम उप विजेता रही। महिला वर्ग कायकिंग स्पर्धा में एसएसबी विजेता तथा आईटीबीपी उप विजेता रही। इसके अतिरिक्त महिलाओं की रोईंग प्रतियोगिता में आईटीबीपी विजेता जबकि आसाम राइफल्स उप विजेता रही।
पुरूष वर्ग की कायकिंग प्रतियोगिता में बीएसएफ की टीम विजेता और आईटीबीपी उप विजेता रही। कैनाईंग प्रतिस्पर्धा में बीएसएफ की टीम विजेता और आईटीबीपी की टीम उप विजेता रही। रोईंग प्रतिस्पर्धा में पुरूष वर्ग में पंजाब की टीम विजेता और आईटीबीपी की टीम उप विजेता रही।
इस अवसर पर विधायक बंगाणा देवेंद्र भुट्टो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, इंस्पेक्टर जनरल जहूर हैदर जैदी, चैथी बटालियन बनगढ़ के डीआईजी विमुक्त निरंजन, एसपी अर्जित सेन के अतिरिक्त ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष, रामआसरा, प्रवक्ता विजय डोगरा, सुरिंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नर तेंदुआ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू : चिड़ियाघर एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर गोपालपुर भेजा गया नर तेंदुआ

चंबा, 2 जुलाई :वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र भटियात के तहत ग्राम पंचायत धुलारा के द्रमनाला गांव में एक नर तेंदुआ को रेस्क्यू कर गोपालपुर...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक

बद्दी, 25 मई (तारा) : उप-मण्डलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमण्डल बद्दी के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण : जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य- DC जतिन लाल

ऊना, 6 मार्च – सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!