अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

by
अर्की  : ज़िला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप टीम ने दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिकों, कामगारों तथा अन्य कर्मचारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य तथा प्रो. योगेश कुमार ने सीमेंट फैक्ट्री के रोड़ी सेक्टर में सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के इलेक्शन सुपरवाइजर ईश्वर दत्त भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोबोटिक सर्जरी की मिलेगी सुविधा, आपातकालीन मेडिसन विभाग भी बनेगा : राज्य के सभी मेडिकल कालेज वल्र्ड क्लास टेक्नोलाॅजी से होंगे लैस: बाली

धर्मशाला, 04 नवंबर। राज्य के सभी मेडिकल महाविद्यालयों को वल्र्ड क्लास मेडिकल टेक्नोलाॅजी से लैस किया जाएगा इसके तहत मेडिकल कालेज टांडा, शिमला, हमीरपुर, चंबा, नेरचैक में रोबोटिक सर्जरी का कार्य आरंभ किया जाएगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बनाया : जयराम ठाकुर

करसोग में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत एएम नाथ।  मंडी, 9 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

80 प्रतिशत सब्सिडी -मुख्यमंत्री कार्प मत्स्य पालन योजना से करें प्राप्त : ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है यह योजना

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 03 नवंबर। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कृषि, बागवानी और पशुपालन के साथ-साथ आय के अन्य साधन विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 6 इंस्पेक्टर-3 ASI ने नौकरी छोड़ी : रिटायर हुए 15 कर्मियों संग VRS लिया; सभी ने कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक बताया

चंडीगढ़  :   चंडीगढ़ पुलिस में तैनात 24 पुलिसकर्मी 28 फरवरी को रिटायर हुए, जिसमें DSP से लेकर हवलदार तक शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें 6 इंस्पेक्टर और 3 ASI भी शामिल...
Translate »
error: Content is protected !!