अंब पंचायत चुनावोंं के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

by
ऊना, 15 जनवरी – पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब मनेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए अंब उप-मण्डल के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होंने बताया कि सीडीपीओ अंब अनिल कुमार (मोबाइल 9816116733) को घंगरेट, गिंडपुर मलौन, खरोह, भटेड़, धर्मसाला महंतां खास, धर्मसाला महंतां, ज्वाल व नारी चिंतपुर्णी के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अंब हर गोविंद कौशल (मोबाइल 9816671899) को सिद्ध चलेहड़, घेबट बेहड़, मुबारिकपुर, शिवपुर, कलरूही, प्रंब, मंधोली व चबार ग्राम पंचायतों के लिए, एचपीएसईबी अंब सहायक अभियंता विनीत राणा (मोबाइल 8894491889) को बधमाणा, छपरोह, डूहल भटवालां, डूहल बंगवालां, लोहरा अप्पर, सारदा, लोहारा लोअर व भगड़ा के लिए सैक्टर अधिकारी होंगे। सहायक अभियंता नेशनल हाईवे रनजीत कंवर (मोबाइल 9459669700) को ठठल, लडोली, नेहरी नौरंगा, मैड़ी खास, ज्वार, सपोरी, राजपुर जसवां व अंब टिल्ला ग्राम पंचायतों तथा सहायक अभियंता आपदा प्रबंधन विभाग सुरेंद्र कुमार (मोबाइल 8628878572) को टकारला, बेहड़ जसवां, त्याई, रिपोह मिसरां, पोलियां पुरोहितां, जबेहड़ व सुरी के लिए सैक्टर अधिकारी होंगे। ईटीओ अंब अजय धीमान (मोबाइल 9817963888) को चुरूडृू, हंबोली, भैरा, दियाड़ा, स्तोथर, धुसाड़ा व धंधड़ी ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारी होंगे। अनिल पुरी (मोबाइल 7018013581) को अंदौरा अप्पर, अंदौरा लोअर, कटोहड़ कलां, कटोहड़ खुर्द, कुठेड़ा खैरला, कुठियाड़ी व नंदपुर पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
एसडीएम ने कहा कि इसके अलावा सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी दिनेश जसवाल (मोबाईल 9418465158) तथा सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग पंकज कुमार (मोबाइल 9459771568) सैक्टर अधिकारियों को रिज़र्व में रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिर्फ 5 रुपये का जुर्माना- लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पर आखिर क्यों लगाया गया

एएम नाथ।  हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में ब्लाक समिति (बीडीसी) बैठकों में लगातार चार बार गैरहाजिर रहने पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को पांच रुपये जुर्माना लगाया गया है। हमीरपुर के विकास...
हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम की बसों में किराए में छूट के लिए हिम बस कार्ड आवश्यक

भविष्य में हिम बस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी निगम की बसों में छूट अब तक चंबा में बनाए जा चुके हैं लगभग 2000 हिम बस कार्ड : डीएम शुगल कुमार एएम नाथ। चम्बा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सीपीएस राम कुमार ने कसान में सुनी जनसमस्याएं : सदर मंडी में बनने वाले थाना-पलौण विद्युत प्रोजेक्ट का इसी माह टेण्डर लग जाएगा- राम कुमार

50 से अधिक समस्याओं का मौके पर किया निपटारा मंडी, 2 फरवरी। सदर मंडी विधानसभा की ग्राम पंचायत कसान में मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार की अध्यक्षता में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!