अंब में किसानों/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी आयोजित : चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

by

ऊना, 25 मई – बगवानी विभाग द्वारा अम्बेदकर भवन अंब में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर किसान/बागवानों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोष्ठी में लगभग 400 किसान/बागवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुदर्शन बबलू ने कहा कि किसानों/बागवानों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वरदान साबित हो रही है। उन्होंने किसानों/बागवानों से कहा कि सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली से पानी की बचत के साथ-साथ फसलों की पैदावार को भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी विस क्षेत्र को बागवानी की दृष्टि से विकसित जा रहा है। बागवान ड्रैगन खेती करने में रूचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में चिंतपूर्णी विस को डैªगन की खेती का हब बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक बागवानों को डैªगन खेती बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि बागवान डैªगन की खेती करके अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे।
इस अवसर पर उप-निदेशक बागवानी डॉ. एस के बक्शी ने अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बागवान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विषय विशेषज्ञ बागवानी डॉ केके भारद्वाज ने जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में तथा उप परियोजना निदेशक डॉ. रमेश राणा ने प्राकृतिक खेती के बारे में बगवानो को विस्तार से जानकारी दी।
एसबीआई बैंक के प्रबंधक संजू बंगा ने बताया कि किसान/बागवानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए ऋण देने बारे जानकारी प्रदान की।
इस मौके पर प्रगतिशील किसान मुश्ताक अली ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर अपने विचार सांझा किए।
ये बागवान किए सम्मानित
इस मौके पर जिला ऊना के 7 किसानों को बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले बागवानों में सुरिंदर कुमार, राज कुमार, सुरिंदर पाल, अनुभव, राजिंदर कुमार, शौकत अली तथा सतपाल शामिल हैं।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गईं।
इस अवसर पर वैज्ञानिक केवीके ऊना डाॅ मीनाक्षी, एसएमएस अंब डाॅ शिव भूषण, एचडीओ ऊना डाॅ नेहा, एचडीओ हरोली डाॅ नेहा, एचडीओ अंब डाॅ वरिंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंकों को जमा ऋण अनुपात में सुधार के दिए निर्देश : बैंकों की जिला स्तरीय त्रैमासकि समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

धर्मशाला 27 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : अधिकारियों को समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के जारी किए निर्देश

चंबा, 5 जुलाई :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज मानसून सीजन के दौरान जिला में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेरा वोट मेरा भविष्य थीम पर मैराथन 19 मई को : दोनों श्रेणियों के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 3000, 2000 और 1000 रूपए तथा पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा  ;   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिला चम्बा में अधिक से अधिक  लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से 19 मई को जिला मुख्यालय में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया विधिवत शुभारंभ

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि अपने एक हजार वर्षों के गौरवमयी...
Translate »
error: Content is protected !!