अकाली दल को छोड़ कांग्रेस में शामिल : वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी

by
लुधियाना :पंजाब की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आगामी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से ठीक पहले शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह साबी ने अकाली दल से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया।
यह कांग्रेस के लिए एक बड़ी जीत और अकाली दल के लिए रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है। दोनों नेता चंडीगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
राजिंदर दीपा और सरबजोत सिंह का कांग्रेस में आना लुधियाना पश्चिम सीट पर पार्टी की स्थिति को मजबूत कर सकता है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब राज्य में उपचुनावों को लेकर माहौल गरम है और सभी दल अपने पत्ते खोलने में जुटे हुए हैं।
-राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक
यह बदलाव न सिर्फ लुधियाना बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र की राजनीति पर असर डाल सकता है। इससे कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंचायत बैठकों की कागजी खानापूर्ति पर लगेगी लगाम, अब डिजिटल होगा पूरा रिकॉर्ड

हिमाचल ने शुरू किया ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम, एजेंडा से लेकर हाजिरी, कोरम, फैसले और ई-हस्ताक्षर तक दर्ज होंगे ऑनलाइन शिमला। हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में बैठकों की कार्यवाही अब कागजों तक सीमित नहीं रहेगी।...
पंजाब

20 मार्च से लापता रणवीर चंडीगढ़ से मिला, परिवार ने पुलिस का जताया आभार

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : शहर के मोहल्ला मिलाग नगर निवासी एक बच्चा 20 मार्च को घर से रेलवे मंडी मैदान के लिए निकला था, लेकिन घर वापिस नहीं आया था। इसके बाद उसे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर को जिला बनाने की उठाई मांग :गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती काम किया बंद

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित करने और गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने आज एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 16 के भारत बंद को सफल बनाने हेतु विभिन्न गांवों में बैठकें 

गढ़शंकर, 12 फरवरी: संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान को सफल बनाने के लिए गांवों व शहरों में गांवों व शहरों में बैठकें की जा रही हैं। इसी कड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!