अकाली नेताओं के पोस्टर पर पोती कालिख : अकाली दल ने विपक्ष पर लगाए आरोप

by

सुखबीर बादल और हरमिंदर सिंह संधू की तस्वीरों को बनाया निशाना; अकाली नेताओं ने कहा—मननहाना रैली में उमड़ी भीड़ से घबराए विरोधी

माहिलपुर , 17 अक्टूबर। माहिलपुर ब्लॉक के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव माहला बलटोइया में शरारती तत्वों द्वारा शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। यह पोस्टर माहला बलटोइया और लकसींह गांव के बीच सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे पर लगाया गया था। पोस्टर पर पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल और चब्बेवाल हलका प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू की तस्वीरें लगी हुई थीं।

घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला अध्यक्ष संजीव तलवाड़ और चब्बेवाल हलका प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने आरोप लगाया कि विरोधी दल 2 अक्टूबर को मननहाना में आयोजित अकाली दल की रैली में हजारों लोगों की भागीदारी देखकर घबरा गए हैं। इसी कारण इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

अकाली नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में चब्बेवाल क्षेत्र की जनता ऐसे कृत्यों का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल क्षेत्र के शांतिपूर्ण माहौल को खराब कर लोगों में भय पैदा करना चाहते हैं, ताकि आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जनता विरोधी दलों की वास्तविकता समझ चुकी है और अब उनके बहकावे में नहीं आएगी।

फोटो कैप्शन: गांव माहला बलटोइया में बिजली के खंभे पर लगे अकाली दल (बादल) के पोस्टर पर कालिख पोती गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

27 अक्टूबर से जालंधर में गूंजेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच, तैयारियों में जुटी सरकार…एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब में होंगे विश्वस्तरीय प्रबंध : भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी संबंधित विभागों को विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...
article-image
पंजाब

पंजाब के 300 से ज्यादा डेरों में पुलिस दुआरा सर्च ऑपरेशन : अमृतपाल सिंह व पपलप्रीत की तलाश करो लेकिन हथियार का इस्तेमाल न करें

जालंधर : वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल सिंह 14 वें दिन भी पुलिस की ग्रिफ्त से बाहर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के धार्मिक स्थलों में छुपने का इनपुट मिला है और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिल

देहरादून  : दून पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर...
article-image
पंजाब

गांव देनोवाल कलां में 15 अक्टूबर को होगा वार्षिक छिंज मेला और कबड्डी कप,  नामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

गढ़शंकर :  रोजा पंज पीर स्थान के मुख्य सेवादार बाबा रघुभिंदर सिंह बिट्टू, प्रबंधक कमेटी गांव देनोवाल कलां, समूह नगर निवासियों और एनआरआई भाइयों के सहयोग से वार्षिक छिंज मेला एवं कबड्डी कप 15...
Translate »
error: Content is protected !!