अकाली नेता तेजबीर सिंह गिरफ्तार : 110 ग्राम हेरोईन, कार और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

by

अमृतसर  :  शिरोमणि अकाली दल (बादल) के छात्र संगठन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) के जिलाध्यक्ष तेजबीर सिंह कोटली को अमृतसर कमिश्नरेट की सीआईए टीम ने हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे रविवार शाम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। काउंटर इंटेलिजेंस के प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को गुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति को हाउसिंग बोर्ड कालोनी से गिरफ्तार किया गया ।

उसके पास से 110 ग्राम हेरोईन, कार और तीन लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई थी। गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले चल रहे हैं। पूछताछ के दौरान गुरजीत ने बताया कि सोई नेता तेजबीर सिंह कोटली उनका मुखिया है। इसके बाद रविवार सुबह सीआइए की टीम ने सोई जिलाध्यक्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसके पास से नशे की कोई खेप बरामद नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी के कई बड़े हेरोइन तस्करों से संबंध हैं। इसकी जांच की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने...
article-image
पंजाब

अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो उनके बेटे की हत्या के मामले में न्याय मिलेगा : बलकौर सिंह

संगरूर : आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के कारण मेरे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई, मेरे एक बेटे की मृत्यु हो गई जबकि सरकार मेरे दूसरे...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने फरीदकोट में किया ध्वजारोहण, बोले- पंजाब में 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

फरीदकोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फरीदाकोट में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली एक बड़ी उपलब्धि में, 1.14 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया...
Translate »
error: Content is protected !!