अकाली – बसपा गठबंधन का कांग्रेस पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा : पंकज

by

गढ़शंकार। पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के को-चेयरमैन पंकज कृपाल एडवोकेट ने पोसी गांव में मीटिंग को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब में आगामी विधान सभा चुनावों के लिये हुए अकाली – बसपा गठबंधन का कांग्रेस पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा| उन्होंने कहा कि अकाली – बसपा गठबंधन मौका परस्ती का गठबंधन है| उन्होंने कहा कि अकाली-बसपा समझौते में बसपा को ऐसी सीटें दी गईं, जहां बसपा का कोई आधार नहीं है| उन्होंने कहा कि बसपा को समझौते में गढ़शंकर, चब्बेवाल, बंगा, फिल्लौर, आदमपुर, शाम चौरासी आदि आधार वाली सीटें नहीं दी गईं| उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब हर पंजाबी के लिए सत्कार योग है| उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को कोई भी पंजाबी भूल नहीं सकता| उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के दोषियों को सजा दिलवाने के लिए संघर्ष कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाने वाले अकाली दल को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं कर सकती| इस अवसर पर रोहित पोसी, रवि कुमार, आकाशदीप बेदी, आदि उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
article-image
पंजाब

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के सामने मार्च निकाला और जोरदार विरोध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर. 22 फरवरी: सयुंक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर किसान व किसान समर्थक स्थानीय शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर जमा हुए और केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में देश का नाम रोशन करने वाली रजनी को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाली रजनी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय...
पंजाब

जरूरतमंद छात्रों को डीएवीसीएमसी ने दिए स्कूल बैग, वर्दियां 

होशियारपुर। डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (डीएवीसीएमसी) की ओर से अपने छात्र कल्याण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद छात्रों को वर्दियां और स्कूल बैग वितरित किए गए। कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!