शिरोमणि अकाली दल फरवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी, 2027 में सरकार बनाने का संकल्प

by

चंडीगढ़ :  अकाली सरकार के 2007 से लेकर 2017 तक अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत हर विधानसभा हलके में जाने का शिरोमणि अकाली दल ने फैसला लिया है। जिला प्रधानों और हलका प्रभारियों के साथ बैठक के बाद में यह फैसला लिया गया।

पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की प्रधानगी में हुई बैठक में यह भी कहा गया कि हर हलके रैलियां की जाएंगी और लोगों के पास जाकर न केवल अपनी सरकार की प्राप्तियों के बारे में बताया जाएगा बल्कि आप सरकार की नकारात्मक कार्यवाहियों को भी उनके सामने रखा जाएगा। बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए पार्टी के सीनियर उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता डा दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि मास कांटेक्ट प्रोग्राम फरवरी महीने से शुरू होगा जिसमें हलका वाइस बड़ी रैलियां की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इन रैलियों को पार्टी प्रधान सुखबीर बादल और पार्टी के अन्य बड़े सीनियर लीडर संबोधित करेंगे। एक सप्ताह में चार रैलियां करने का कार्यक्रम रखा गया है लेकिन इन की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपनी सरकार के दौरान हुए डेवलपमेंट के काम और इस सरकार में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था और प्रापर्टियों को बेचने का मुद्दा उभारा जाएगा। इन सभी मुद्दों को लेकर हम लोगों की कचहरियों में जाएंगे। डॉ. चीमा ने कहा की मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लोगों को मूर्ख बनाने के लिए है। इसका मकसद चुनाव के लिए सिर्फ लोगों का डाटा एकत्रित करना है। अगर सब को बीमा की सुविधा मिलनी है तो फिर फार्म क्यों भरवाए जा रहे हैं। अगर फार्म भरवाए जाने हैं तो उन पर आम आदमी पार्टी के नेता के हस्ताक्षर की क्या जरुरत है? चीमा ने कहा कि योजना चलाने के लिए पैसा ही नहीं है।

एक सवाल के जवाब में चीमा ने कहा कि आपरेशन प्रहार भी लोगों को गुमराह करने के लिए है। रेलवे पटरी पर धमाका हो जाता है और अगर पुलिस इतनी सचेत और बारीकी से काम कर रही है तो धमाका कैसे हुआ? पुलिस बिना किसी सर्च वारंट के लोगों के घरों में घुस रही है। लोगों को परेशान किया जा रहा है।

सरकार ने एक वार रुम बना रखा है जिस का मकसद लोगों की भलाई करना नहीं बल्कि एजेंडा सेट करना है कि किस दिन कौन सा एजेंडा चला लोगों का असली मुद्दों से ध्यान भटकाना है। यह सिर्फ लोगों को गुमराह करने का जरिया है ताकि असली मुद्दे न उठे। पार्टी संगठन को लेकर डाॅ. चीमा ने कहा कि आज जिला प्रधानों से का गया है कि वे सर्कल , कोर कमेटी और बूथ लेवल कमेटियों के नेताओं की नियुक्तियां दस फरवरी तक पूरी कर लें। इसके अलावा पार्टी के समस्त विंगों का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।

ब्लाक समिति चुनावों में कार्यकर्ताओं ने दिखाया दमखम :   जिला परिषद और ब्लाक समितियों के चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेहतर दमखम दिखाया है जहां भी हमारे पर्चे रद नहीं हुए वहां हमने जीत प्राप्त की है। अब स्थानीय निकाय चुनाव को भी मजबूती से लड़ा जाएगा। पंचायतों में ट्यूबवेलों के बकाया बिल लेने को लेकर डाॅ. चीमा ने कहा कि सभी पंचायतों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे वित्त कमीशन ग्रांट को ट्यूबवेलों के बिल भरने पर लगाएं।

डाॅ. चीमा ने कहा कि सरकार पैसा देने की बजाए अफसरों के माध्यम से बिल भरने पर लगा रही है। नियमों के मुताबिक वित्त कमीशन के पैसे को डाइवर्ट नहीं किया जा सकता।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ से त्रस्त किसानों के प्रति बेपरवाह है मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

पंजाब बाढ़ में डूब रहा है भगवंत मान तमिलनाडु में मौज मस्ती में व्यस्त होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत…प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

एएम नाथ। शिमला :  देश की कठिनतम यात्रा श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। 12 जुलाई को यह लोग श्रीखंड यात्रा पर गए थे। लेकिन...
article-image
पंजाब

20.82 रुपए की पेट्रोल के दाम में हो चुकी बढ़ोतरी 25 मार्च 2020 से अव तक

गढ़शंकर I  पेट्रोल के दाम में 20.82 रुपए की बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कोरोना वायरस के इस दौर में लोग पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से परेशान है। ऐसे में 25 मार्च...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*रोटरी क्लब इंटरनैशनल 3090 के तीन दिवसीय द्रोणा -2025 कार्यक्रम का पालमपुर में राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ*

सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा में रोटरी क्लब की भूमिका सराहनीय : राजेश धर्माणी एएम नाथ। पालमपुर, 28 जून :- नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने...
Translate »
error: Content is protected !!