अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

by

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब तक भव्य नगर कीर्तन सजाया गया।

नगर कीर्तन के आरंभ से पूर्व सचखंड श्री हरिमंदर साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी अमरजीत सिंह ने पांच प्यारे साहिबान और निशानची सिंहों को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया। अरदास उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को पालकी साहिब में सुशोभित किया और नगर कीर्तन के दौरान चौर साहिब की सेवा भी निभाई।

नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से प्रारंभ होकर प्लाज़ा घंटाघर, जलियांवाला बाग, चौक घी मंडी, पानी वाली टंकी, स्वर्ण हाउस, सुल्तानविंड रोड, 100 फुटी रोड, तेज नगर चौक, शहीद ऊधम सिंह नगर, कोट महणा सिंह और तरनतारन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब पहुंचा। मार्ग में संगत ने फूलों की वर्षा कर और श्रद्धा अर्पित कर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।

नगर कीर्तन में निहंग सिंह जत्थेबंदियां घोड़े, ऊंट और हाथी के साथ शान-ओ-शौकत से शामिल हुईं। इस दौरान गतका जत्थों और बैंड पार्टियों ने भी आकर्षक प्रदर्शन किया। विभिन्न पड़ावों पर संगत द्वारा लंगर की सेवा भी लगाई गई। इस अवसर पर शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारी, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
article-image
पंजाब

दसूहा नगर कौंसिल को मिली 4 करोड़ 20 लाख की ग्रांट, शहर में होंगे बड़े विकास कार्य : करमबीर घुम्मण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दसूहा नगर कौंसिल को पंजाब सरकार की ओर से 4 करोड़ 20 लाख रुपये की विशेष ग्रांट प्रदान की गई है। यह जानकारी नगर कौंसिल सदस्य करमबीर घुम्मण ने दी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सीआईआई की बैठक में तिवारी ने सरल जीएसटी प्रणाली की गारंटी दी : फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने तिवारी को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 10 मई: फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ (FOSWAC) ने यहां एक समारोह के दौरान इंडिया मरगठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी को सम्मानित किया। इस समारोह में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और...
Translate »
error: Content is protected !!