अखिल भारतीय पुलिस डयूटी मीट में हिमाचल प्रदेश पुलिस जवानों को पहले दो स्थान हासिल

by
लखनऊ में आयोजित हो रही 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान 14 फरवरी, 2024 को ऑफिस ऑटोमेशन (इवेंट-2) में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6वीं आईआरबीएन के आरक्षी विजय कुमार, नंबर 731 ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त मंगलवार को आयोजित कम्प्यूटर अवेयरनेस (इवेंट-2) में एचपीआईपीएस पीटीसी डरोह के आरक्षी अमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया।
यह मीट रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा 12 फरवरी से 16 फरवरी, 2024 तक आयोजित की जा रही है। पूरे भारत में 36 लाख से अधिक पुलिस कर्मी कार्यरत हैं। ऑल इंडिया ड्यूटी मीट प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश पुलिस 161.88 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहा है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय उपलब्धियों और प्रदेश तथा पुलिस विभाग का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा : राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजी BJP विधायक की चिट्ठी

नई दिल्ली। आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में होने के बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने बार-बार सीएम केजरीवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की हरी झंडी : सीपीएस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी झंडी दे दी

एएम नाथ। शिमला , 17 नवंबर : प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 6 मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियों को रद्द किए जाने के मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने को हरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत दुनाली में स्थापित होगी पब्लिक हेल्थ यूनिट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया निरीक्षण

संबंधित अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के दिए निर्देश एएम नाथ चंबा, फरवरी 20 :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत प्रस्तावित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना को लेकर विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 18 मई। चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!