अगर पंजाब के लोगों के भाईचारे, अमन शांति और प्यार पर कोई बुरी नजर डाले तो पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

by

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह पर पुलिस के एक्शन के बाद पहली बार पंजाब की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात रखी और कहा कि पंजाब का ख्याल आते ही लोगों के मन में लहलहाते खेत, नाचते-गाते लोग और शहीदों की कुर्बानी याद आती है। सरबत की भले की गुरबाणी याद आती है।
पंजाब ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। पंजाब ने हर संकट में देश को नेतृत्व दिया है। चाहे वह हरित क्रांति हो या फिर स्वतंत्रता आंदोलन। पंजाब के लोग मदद और खुले दिल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर पंजाब के लोगों के भाईचारे, अमन शांति और प्यार पर कोई बुरी नजर डाले तो पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। इतिहास गवाह हैं कि जिसने भी पंजाब की अमन शांति को तोड़ने की कोशिश की तो उन्हें पंजाबियों ने जवाब दिया है। सीएम मान ने कहा कि पिछले दिनों कुछ तत्व विदेशी ताकतों के इशारे में पंजाब में माहौल खराब करने की बात कर रहे थे। नफरती भाषण देते थे। उन पर कार्रवाई की गई है। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त और ईमानदार पार्टी है। पंजाब का अमन-चैन और देश की तरक्की हमारी प्राथमिकता है। देश की खिलाफ पंजाब में पनपने वाली ताकत को हम छोड़ेंगे नहीं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने भारी बहुमत देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और इसका हम निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरों के बेटे को गैर-कानूनी काम के लिए उकसाना बहुत आसान है। मुझे बहुत माता-पिता के फोन आए हैं। उन्होंने कहा कि आपने बहुत अच्छा किया। पंजाब में अमन और शांति रहनी चाहिए। इस मामले में हम आपका साथ देंगे।
मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ पंजाबियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान लोगों ने बहुत साथ दिया है। प्रदेश से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है। हमारी सरकार नफरत की नहीं बल्कि तरक्की की राजनीति करती है। हम स्कूलों, अस्पताल और बिजली की बात करते हैं। पंजाब की शांति और अमन के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। सीएम मान ने कहा कि खून का एक-एक कतरा और दिल की धड़कन पंजाब के लिए हैं। पंजाब नंबर वन राज्य था और नंबर वन बनाएंगे। पंजाब के लोग बिल्कुल निश्चिंत रहें। आम आदमी पार्टी उनकी सुरक्षा का दायित्व उठाएगी। पंजाब सुरक्षित हाथों में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारत लौटकर उसके पिता को मार डाला : लिव इन पार्टनर की शिकायत पर ऑस्ट्रेलिया से हुआ डिपोर्ट

लुधियाना :  लुधियाना में 78 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई  पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी का बुजुर्ग की बेटी के साथ कनेक्शन है. खबर है कि...
article-image
पंजाब

अध्यापक जसवीर ने अपनी दो बेटियों को निजी स्कूल से हटाकर सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया

गढ़शंकर: स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब दुारा श्री खुरालगढ़ साहिब से शुरू की गई दाखिला मुहिंम के बाद बीत के  सरकारी स्कूलों में विधार्थियों के दािखले की गिणती बढऩे लगी है। सरकारी अैलीमेंटरी स्कूल बस्सी...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
Translate »
error: Content is protected !!