अग्निवीर भर्ती रैली : धर्मशाला के साई मैदान में हो रही , डीसी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

by

धर्मशाला, 17 जून। धर्मशाला के साई मैदान में कांगड़ा और चम्बा जिला के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 26 जून तक चलने वाली इस भर्ती रैली में हजारों की संख्या में युवा हिस्सा लेंगे। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज साई मैदान और इंडौर स्टेडियम का दौरा कर अग्निवीर भर्ती रैली के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत पहली दफा धर्मशाला में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने कहा कि अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान यहां आने वाले युवाओं और रैली के आयोजन के लिए प्रशासन द्वारा हर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने इस दौरान अग्निवीर भर्ती रैली के लिए किए गए इंतजामों को जांचा और सेना के अधिकारियों से इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने रैली के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए विभागों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बता दें कि धर्मशाला के साई मैदान में हो रही अग्निवीर भर्ती रैली में आज दूसरे दिन जिला कांगड़ा की तहसील पालमपुर और नूरपुर तथा जिला चम्बा की तहसील चुराह के युवाओं ने भाग लिया। वहीं पहले दिन जिला कांगड़ा की तहसील बड़ोह, मुलथान, डाडासीबा, हारचकियां, थुरल और जस्वां तथा जिला चम्बा की सलूणी तहसील के युवाओं ने भाग लिया। पहले दिन ग्राउंड क्लीयर करने वाले युवाओं का आज इंडौर सटेडियम में मेडिकल निरीक्षण हुआ।
*साई में ग्राउंड तथा इंडोर में हो रहा मेडिकल*
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं का साई (स्पोर्टस् अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मैदान में ग्राउंड टेस्ट लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राउंड को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल अगले दिन इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस भर्ती रैली को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा में उनके साथ रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेच में आयोजित किया गया निशुल्क स्वास्थ्य व दंत चिकित्सा शिविर

शिमला, 21 फरवरी – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं आईजीएमसी दन्त चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में आज शिक्षा खंड मशोबरा जिला शिमला के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय घरेच में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2500 पेज की चार्जशीट : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति के खिलाफ जांच में ठोस सबूत

हिसार :  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी का आरोप है। तीन महीने की जांच के बाद 2500 पेज की चार्जशीट फाइल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दिन में जिला परिषद चुनाव कराए सरकार, नहीं तो आंदोलन करेगी भाजपा : जयराम thakur

एएम नाथ ।शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जिला परिषद चुनाव टालने और प्रशासन के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरा हिमाचल : हिमाचल की समृद्व संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक: बाली

राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर होंगे मेगा इवेंट धर्मशाला, 26 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्व लोक संस्कृति से पर्यटकों...
Translate »
error: Content is protected !!