अग्निवीर भर्ती रैली में आज 278 युवाओं ने भाग लिया, 200 उत्तीर्ण

by
एएम नाथ: मंडी, 28 मार्च।  सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन अंबाला के अंतर्गत पण्डोह में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह और देश सेवा का जज्बा देखने को मिला।
आज शनिवार को उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों से संवाद किया और भर्ती प्रक्रिया को लेकर विविध जानकारी भी प्राप्त की।
आज अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए मंडी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिला के कुल 278 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 1.6 कि.मी. की दौड़ में 200 युवा पास घोषित किए गए।
भर्ती निदेशक कर्नल गौत्तम निशांत ने बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की गई। इस भर्ती रैली के लिए मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिला के कुल 2959 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। जिनमें से 2436 अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। आज शारीरिक फिटनेस टेस्ट एवं शारीरिक माप टेस्ट का अंतिम दिन था। इन परीक्षण को पास करते हुए 1684 अभ्यर्थी ही अंतिम मेडिकल के लिए योग्य पाए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर रखा

सन्तोषगढ़ : सनोली मजारा के गुरुद्वारा शहीद सिंघा मजारा के गुरुद्वारा के लगंर हाल का नीवं पत्थर एसजीपीसी मेम्वर डाक्टर दलजीत सिंह भिंडर की मौजूदगी में रखा गया। इस मौके पर कारसेवा देहला वावा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हम 7 दिन से मर रहे हैं : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ व पंडित प्रदीप मिश्रा का एक वायरल, भाजपा ने कसा तंज

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें कमलनाथ पंडित मिश्रा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सुप्रीम कोर्ट में ख़ून के थक्के जमने की बात स्वीकार कर चुकी है, सारी मौतें वैक्सीन के कारण : डॉ. सुसन राज

नई दिल्ली। बिना किसी बीमारी या चेतावनी के लगातार अचानक युवाओं की मृत्यु क्यों हो रही है? क्या ये कोरोना के वैक्सीनेशन का दुष्परिणाम है? क्योंकि कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!