अग्निवीर भर्ती रैली 9 से 17 मार्च तक हमीरपुर में होगी आयोजित

by
एएम नाथ। बिलासपुर 30 जनवरी: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना भर्ती रैली का आयोजन 09 से 17 मार्च 2026 तक अणु खेल मैदान एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर, हमीरपुर में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए निदेशक आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह भर्ती रैली जिला हमीरपुर, बिलासपुर एवं ऊना के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी अपने एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट आउट अवश्य साथ लाएं ताकि बारकोड स्कैनिंग के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को रैली के दौरान सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां जैसे आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र की तीन प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, डोगरा वर्ग तथा जाति प्रमाण पत्र, स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, एनसीसी/खेल/ रिश्तेदारी का मूलरूप प्रमाण पत्र (यदि हो), पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि बोनस अंकों से संबंधित सभी प्रमाण पत्र केवल निर्धारित तिथि को ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह समय पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पहाड़ों के बीचोबीच दो गाड़िया हादसा ग्रस्त : फोर्ड फिगो को आग लगने से बुरी तरह जली, दूसरी बोलेरो खाई में अनियंत्रित होकर गिरी

दोनों गाड़ियों में सवार बाल बाल बचे गढ़शंकर: गढ़शंकर-नंगल मुख्य मार्ग पर पहाड़ों के बीच शाहपुर घाटे में दो गाडियां हादसागरसत हो गई। एक गाड़ी को आग लगने से बुरी तरह जली गई जबकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेन्द्र मोदी ने दिया मातृशक्ति को आरक्षण, हिमाचल में लागू भी किया : जयराम ठाकुर 

कर्मचारियों को हमने दिया हक़, सुक्खू सरकार ने रोके सारे लाभ,   भाटकीधार में पुरानी बातें याद कर भावुक हुए जयराम ठाकुर एएम नाथ। मण्डी/सिराज/भाटकीधार :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मण्डी के सिराज विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जून में 682 कोरोना पॉजीटिव, 6828 वायरस को मात देकर हुए स्वस्थः डीसी

जून माह में जिला ऊना की संक्रमण की दर घटकर 2.72 प्रतिशत तक पहुंची ऊना- जिला ऊना के लिए राहत की खबर है कि एक जून से 14 जून तक कोरोना संक्रमण घटा है।...
Translate »
error: Content is protected !!