अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी परिसर में ठंडे एवं मीठे पानी की छबील आज

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :
पंचकुला, 23 मई : भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के उद्देश्य से अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे एवं मीठे पानी की छबील लगाई जा रही है। यह सेवा कार्य  आज दिनांक 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से माता मनसा देवी जी की इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में माता के दरबार में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को शीतल जल उपलब्ध करवाना एक पुण्य सेवा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन को ठंडा एवं मीठा पानी वितरित किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) ने सभी सम्मानित सदस्यों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता देकर सेवा भावना को और अधिक मजबूत करें।
स्थान: माता मनसा देवी मंदिर परिसर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 04 : To strengthen health services across government institutions in the district, Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal on Tuesday handed over appointment letters to 17 newly recruited house surgeons. Of these,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सैकड़ो लोगो ने शहर में किया रोष मार्च : साबुन फैकट्री के प्रदूषण फैलाने के आरोप लगाते हुए 

रोष मार्च के बाद एसडीएम कार्यालय के परिसर में दो घंटे धरना लगाकर किया प्रर्दशन एसडीएम का तुरंत तवादला करने व संघर्ष कमेटी पर दर्ज किए झूठे मामले रद्द करने की मांग गढ़शंकर। लोग...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र

विद्यार्थियों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में छात्रों के लिए भारतीय वायुसेना का एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी...
Translate »
error: Content is protected !!