अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत : आरोपी के खिलाफ कारवाई ना करने पर खफा गांववालों ने किया ट्रैफिक जाम

by
माहिलपुर, 7 नवंबर  : एक महीने पहले माहिलपुर मुख्य चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिरतक बैंक सुरक्षा गार्ड की मौत के बाद माहिलपुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने से गुस्साए घरवालों व गांववासियों ने भुल्लेवाल गुज्जरा के पास ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की।
मिरतक के बेटे मंदीप सिंह, गुरजीत सिंह सरपंच महमदोवाल, सोहन सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर को सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी महमदोवाल कलां जो बैंक में रात ड्यूटी करने के बाद सुबह अपने घर जाने के लिए स्कूटर पर निकला था उसकी माहिलपुर मुख्य चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, पर एक महीना गुजरने के बाद भी माहिलपुर पुलिस द्वारा आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की।
उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर आरोपी चालक व वाहन मालिक के संबंध में पूरी जानकारी इकट्ठा कर माहिलपुर पुलिस को सौंपे थे लेकिन इसके बावजूद कार्यवाही करने के नाम पर पुलिस के पास बताने के लिए कुछ नहीं है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के जमकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर थाना माहिलपुर एसएचओ रमन कुमार ने प्रदर्शनकारियों के साथ बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपी को 10 नवंबर तक गिरफ्तार कर लेगी।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने 11 नवंबर तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह माहिलपुर मुख्य चौक पर 11 वजे धरना देंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
इस प्रदर्शन में रणदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, मनराज सिंह, सिमरन सिंह, गुरनेक सिंह, तरसेम सिंह, हरभजन सिंह, दविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, बलवीर सिंह, अमित कुमार, हरजोत सिंह, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह, गुरपाल सिंह व गांववासियों ने हिस्सा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में सड़कों की क्वॉलिटी के लिए मान सरकार सख्त, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, रखरखाव की देनी होगी गारंटी

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के सड़क बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार लाने के उद्देश्य से ‘सीएम फ्लाइंग स्क्वाड’ की शुरुआत की है. अक्टूबर 2025 में शुरू हुई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सुनिश्चित हो : मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए, बल प्रयोग आखिरी विकल्प हो

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
article-image
पंजाब

दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप स्कैम के लिए मौजूदा पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व गत अकाली भाजपा सरकार जिमेदार : दुल्लो

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स शमशेर सिंह दूलो सांसद राज्य सभा ने आज गढ़शंकर कोर्ट कंपलैक्स में वकीलों से भेंट की| इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!