अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

by

गढ़शंकर (होशियारपुर)।  गांव पंजौड़ा स्थित गुरुद्वारा नेकी साहिब और अलावलपुर के बिस्त दोआब नहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र काली चरण, निवासी मधियन याहू, नया सागरपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गांव बड्डों के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपने हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर यूपी-22-बीई-2899) पर कोटफतूही की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बिना नंबर की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी अजनोहा के इंचार्ज कौशल चंद्र पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रवीण के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने हाईकोर्ट के फैसले को बताया पंजाब की बड़ी जीत

होशियारपुर, 14 मई :  ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने पानी के मुद्दे पर पंजाब को मिली कानूनी सफलता को ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर सिंह वाहला पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक नियुक्त

  एएम नाथ। गुरदासपुर : पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर के श्री कश्मीर सिंह वाहला को पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का निदेशक नियुक्त किया गया। गुरदासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं किसान विंग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर-हार्टअटैक जैसी 10 बीमारियों से बचाती है रम : बस पीने का पता होना चाहिए सही तरीका

रम पीने के फायदे बहुत सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रम सिर्फ दारू नहीं दवा भी है। रम पीने से जहां इंसान को थोड़ा सुरूर मिलता है वहीं हमारी सेहत को...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के सारे सीसीटीवी कैमरे चोरी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने सारे कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल में कैमरों के अलावा और कोई नुकसान...
Translate »
error: Content is protected !!