अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर छोड़ फरार : नवजात को जन्म के आधे घटे बाद ही वहां छोड़ा गया

by

मुकेरिया(होशियारपुर ) : स्थानीय बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा नवजात को स्थानिक सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां नवजात का उपचार चल रहा। बताया जा रहा है कि नवजात को जन्म के आधे घटे बाद ही वहां छोड़कर चला गया।
वहीं डॉक्टरों की माने तो नवजात का सेहत ठीक है। वहीं हल्का की पुलिस द्वारा अलग अलग पहलुओं को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। ओर अज्ञात लोगों की खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, इसका पता तब चला जब एक फल विक्रेता बस स्टाप पर अपनी वैन पार्क करने गया। उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। रेहड़ी वाले ने बताया कि जब वह अंदर पीर बाबा की मजार पर गया तो उसने देखा कि बच्चा तौलिया में लिपटा हुआ था और ठंड के कारण रो रहा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी के नॉन फंक्शनल ट्रामा सेंटर से ढाई करोड़ की चपत : जयराम ठाकुर

सुक्खू सरकार का एक और घोटाला उजागर, भ्रष्टाचार ही कांग्रेस सरकार की एकमात्र उपलब्धि,  बिना एक भी मरीज के भर्ती हुए डेढ़ साल से कागजों पर चल रहा है नया ट्रामा सेंटर एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 5 कारतूस और फर्जी आधार कार्ड समेत खरड़ पुलिस ने एक गिरफ्तार किया

खरड़ :  पुलिस ने एक व्यक्ति को  अवैध पिस्तौल, पांच कारतूसों और फर्जी आधार कार्ड समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी-1 खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि सिटी खरड़ पुलिस के एसएचओ के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन : पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में 15 से 17 फरवरी तक होगा

होशियारपुर :  पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लॉ फेस्ट इक्विटास 2024 का आयोजन 15 से 17 फरवरी तक किया जाएगा। इन तीन दिनों के दौरान विभिन्न लीगल, कल्चरल...
article-image
पंजाब

विजिलेंस प्रमुख स्पेशल वरिंदर कुमार को पद से हटा : एडीजीपी नागेश्वर राव को सौंपी गई जिम्मेदारी

पंजाब सरकार ने दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। विजिलेंस प्रमुख स्पेशल वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह एडीजीपी नागेश्वर राव को यह जिम्मेदारी...
Translate »
error: Content is protected !!