अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

by
होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतगणना के दिन वोटिंग मशीनों की पूरी सुरक्षा और पारदर्शी तरीके से वोटों की गिनती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लगाए जा रहे काउंटिंग टेबल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, मीडिया सेंटर, पार्किंग, वॉशरूम और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव-2024 के तहत पूरे प्रदेश में 1 जून को मतदान होगा व वोटों की गिनती 4 जून 2024 को होगी।
   डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों की वोटों की गिनती के लिए दो स्थानों पर मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र होशियारपुर, मुकेरियां, दसूहा, उड़मुड़, चबेवाल, भुलत्थ और फगवाड़ा की गिनती रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स होशियारपुर में होगी, जबकि विधान सभा क्षेत्र श्री हरगोबिंदपुर और शाम चौरासी की गिनती मल्टी स्किल डेवलपमेंट केंद्र, आई.टी.आई होशियारपुर में होगी। इस अवसर पर एस. डी.एम होशियारपुर- कम-ए. आर.ओ होशियारपुर प्रीतिंदर सिंह बैंस, तहसीलदार चुनाव सरबजीत सिंह, नायब तहसीलदार विजय कुमार, नायब तहसीलदार हर्षवीर गोयल,   चुनाव कानूगो चुनाव दीपक कुमार और हरप्रीत कौर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना बनेगी हेरिटेज म्यूजियम …ऐतिहासिक पंप हाउस और विंटेज मशीनरी का होगा पुनर्संरक्षण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना 19 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीत क्षेत्र में सन 1949 में स्थापित ऐतिहासिक ‘लाजपत राय वाटर वर्क्स’ टाहलीवाल जलापूर्ति योजना को ‘वाटर सप्लाई हेरिटेज म्यूजियम’ के रूप में...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के कोआर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर हुई फायरिंग

फगवाड़ा  : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और “युद्ध नशा विरुद्ध” कोऑर्डिनेटर दलजीत राजू के घर पर गोलियां दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में चलाई गई हैं और हमलावर मौके...
article-image
पंजाब

अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन खत्म, DIG के आश्वासन पर लिया फैसला

अमृतसर : अमृतसर में अपने साथियों की रिहाई और विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पुलिस प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है. डीआईजी ने...
article-image
पंजाब

जगमीत बराड़ को निकाला पार्टी से : अनुसाशनिक कमेटी के सामने नहीं हुए पेश,

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ को पार्टी से निकाल दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और गलत बयानबाजी मामले में 6 साल...
Translate »
error: Content is protected !!