अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन से साफ होगा शहर : कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में मशीन का हुआ सफल ट्रायल

by

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की दूरदर्शी सोच व नगर निगम होशियारपुर की पहल के चलते आज शहर में अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन का सफल ट्रायल हुआ। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर को साफ सुथरा रखने की इस पहल से होशियारपुर अब बड़े शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की आधुनिक मशीन से शहर की सफाई होगी।
बस स्टैंड चौक होशियारपुर से आज वैक्यूम क्लीनिंग मशीन के ट्रायल की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश को साफ सुथरा व सुदंर बनाने के मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के सपने को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में आज होशियारपुर में अत्याधुनिक सफाई मशीन के ट्रायल को पूरा किया गया है जो कि जल्द ही होशियारपुर की सफाई के लिए उपलब्ध होगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन की खरीद से पहले इस लिए ट्रायल करवाया गया ताकि हमारा पैसा व्यर्थ न जाए और मशीन की खरीद से पहले उसकी कारगुजारी को पूरी तरह से चैक किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ट्रक सहित इस मशीन की खरीद करीब 55-60 लाख के बीच की होगी और तीन वर्ष के वार्षिक मैंटेनेंस को लेकर खर्चा करीब 1 करोड़ रुपए आएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की मंगलवार को हुई हाउस की बैठक में मशीन की खरीद को लेकर प्रस्ताव पास कर लिया गया है और जनवरी के अंत तक मशीन की खरीद कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष के आगमन पर शहर वासियों को यह तोहफा दिया गया है ताकि बिना धूल मिट्टी उड़े शहर को साफ किया जा सके।
ब्रम शंकर जिंपा कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द होशियारपुर को डंप फ्री शहर बनाया जाए और इसके लिए भी प्रयास शुरु कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री व स्थानीय निकाय मंत्री की ओर होशियारपुर को एक अत्याधुनिक फायर टैंडर सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए बुनियादी ढांचे की किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव व पार्षद जसपाल सिंह चेची, वरिंद शर्मा बिंदू, सतवंत सिंह सियान, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, अमरजीत शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ करीमपुरी के पंजाब अध्यक्ष बनने पर वकीलों ने वितरण किए लड्डू : मायावती के निर्णय का हुआ व्यापक स्वागत

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती की ओर  से डाॅ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व सदस्य राज्यसभा को बसपा पंजाब का अध्यक्ष बनाए जाने पर होशियारपुर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने लड्डू वितरण...
article-image
पंजाब

हरबंस कौर ने हमेशा अनुशासन बनाने व पूरी इमानदारी से किया काम– सीडीपीओ

गढ़शंकर। बाल विकास प्रोजैक्ट अफसर द्वारा हरबंस कौर सुपरवाईजर को सेवामुक्ति पर एक समागम करवाया गया। समागम के दौरान सीडीपीओ पूर्ण पंकज शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
article-image
पंजाब , समाचार

सरकारी स्कूलों के 60 प्रिंसिपलों को फरवरी में सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा : सरकारी स्कूलों को मिलेंगे कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड व चौकीदार

होशियारपुर, 22 दिसंबर: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए क्रांतिकारी कदम...
Translate »
error: Content is protected !!