अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन से साफ होगा शहर : कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में मशीन का हुआ सफल ट्रायल

by

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की दूरदर्शी सोच व नगर निगम होशियारपुर की पहल के चलते आज शहर में अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन का सफल ट्रायल हुआ। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर को साफ सुथरा रखने की इस पहल से होशियारपुर अब बड़े शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की आधुनिक मशीन से शहर की सफाई होगी।
बस स्टैंड चौक होशियारपुर से आज वैक्यूम क्लीनिंग मशीन के ट्रायल की शुरुआत करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश को साफ सुथरा व सुदंर बनाने के मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान के सपने को पूरा करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में आज होशियारपुर में अत्याधुनिक सफाई मशीन के ट्रायल को पूरा किया गया है जो कि जल्द ही होशियारपुर की सफाई के लिए उपलब्ध होगी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक वैक्यूम क्लीनिंग मशीन की खरीद से पहले इस लिए ट्रायल करवाया गया ताकि हमारा पैसा व्यर्थ न जाए और मशीन की खरीद से पहले उसकी कारगुजारी को पूरी तरह से चैक किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ट्रक सहित इस मशीन की खरीद करीब 55-60 लाख के बीच की होगी और तीन वर्ष के वार्षिक मैंटेनेंस को लेकर खर्चा करीब 1 करोड़ रुपए आएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की मंगलवार को हुई हाउस की बैठक में मशीन की खरीद को लेकर प्रस्ताव पास कर लिया गया है और जनवरी के अंत तक मशीन की खरीद कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष के आगमन पर शहर वासियों को यह तोहफा दिया गया है ताकि बिना धूल मिट्टी उड़े शहर को साफ किया जा सके।
ब्रम शंकर जिंपा कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द होशियारपुर को डंप फ्री शहर बनाया जाए और इसके लिए भी प्रयास शुरु कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री व स्थानीय निकाय मंत्री की ओर होशियारपुर को एक अत्याधुनिक फायर टैंडर सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए बुनियादी ढांचे की किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और आने वाले समय में और विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव व पार्षद जसपाल सिंह चेची, वरिंद शर्मा बिंदू, सतवंत सिंह सियान, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, अमरजीत शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने डघाम में 11 लाख से बनी आधुनिक लैब का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 9 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति अधीन पंजाब के विभिन्न स्कूलों में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन की श्रृंखला तहत ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में 11 लाख रुपए की...
article-image
पंजाब

घर की छत पर चढ़कर हवाई फायर करने वाले गोली अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 12 अगस्त : एएसआई रविंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने घर की छत पर खड़े होकर गन से हवाई फायर करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट...
article-image
पंजाब

शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन — पवन दीवान

कांग्रेसी से कार्यकर्ताओं ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि लुधियाना, 31 जुलाई : शहीद ऊधम सिंह की 86वीं पुण्यतिथि पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार नशा तस्कर से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद 

गढ़शंकर, 19 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 14 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार एक आरोपी से 15 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!