अदालत के फैसलों को लागू न करने से हाईकोर्ट नाराज : अधिकारियों को लगाई फटकार

by

रोहित भदसाली।  शिमला ;   हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतिम रूप ले चुके अदालती फैसलों को लागू न करने पर सरकार के आला अधिकारियों के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अनेकों मामलों में न्यायालय द्वारा पारित आदेश अंतिम रूप ले चुके हैं।

सरकार द्वारा इन्हें लागू कर अंजाम तक नहीं ले जाया जा रहा है। राज्य सरकार के ऐसे अधिकारियों/ कर्मचारियों की ढिलाई और अक्षमता के कारण वादाकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे अधिकारियों की अक्षमता के परिणामस्वरूप अदालत में काम का बोझ बढ़ रहा है। विशेष रूप से राज्य सरकार के खिलाफ दायर की जाने वाली अनुपालना याचिकाओं में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी हो है।

इससे न केवल सरकार के समय और ऊर्जा की हानी हो रही है बल्कि सरकारी खजाने की भी हानि हो रही है। ऐसी स्थिति में, जब आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा बार-बार समय देने के बावजूद, आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाता है, तो न्यायालय के पास पारित आदेश के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कठोर उपायों का सहारा लेने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सत्येन वैध की खंडपीठ ने प्रार्थी शेर सिंह की अनुपालना याचिका की सुनवाई के पश्चात उपरोक्त टिप्पणी की। कोर्ट ने स्वास्थ्य व वित्त विभाग के सचिवों को 2 सप्ताह के भीतर प्रार्थी के पक्ष में दिए अदालती आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ऐसा न होने की सूरत में कोर्ट ने वित्त (रेगुलेशन) सचिव को अगली सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड सहित कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश भी जारी किए। मामले पर सुनवाई 1 अक्तूबर को होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों से किया संवाद : राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किया प्रेरित

आधुनिक तकनीक, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और जीवन कौशल पर विद्यार्थियों से की चर्चा, खेल सामग्री भी की प्रदान एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 13 अक्तूबर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति ने 32 लाख 10 हजार रुपये का बजट पारित किया है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 का शव बरामद : चम्बा के मंगला में खड्ड में नहाने उतरे दो युवक डूबे,

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के मंगला में खड्ड में नहाते समय दो युवक डूब गए। इसमें एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। पुलिस टीम लापता...
Translate »
error: Content is protected !!