अदिति सिंह ने बताया कि उनका पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो चुका : राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा किया खुलासा

by

रायबरेली  :  उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा की युवा विधायक अदिति सिंह ने एक  न्‍यूज एजेंसी को दिए  इंटरव्‍यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है।  इसके साथ ही अदिति सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।  उन्‍होंने बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से 2017 में उनकी पहली मुलाकात बहुत ही अजीबो-गरीब थी। उन्‍होंने कहा मैं तो उनका रिएक्‍शन देखकर हैरान हो गई थी।

  अदिति ने कहा “राहुल गांधी ने तब मुझसे पूछा कि कांग्रेस के यहां कितने विधाय‍क हैं? तो मैंने बताया सात। ये सुनकर वो मेरी तरफ देखे उसके बाद अपनी गर्दन पीछे झुका कर अजीब तरह से ठहाके मार कर हंसने लगे, उनकी ये अजीब सी हरकत देखकर मैं अचंभित और आवाक रह गई।

इसके बाद अदिति सिंह ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा जो खुलासा किया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।   अदिति सिंह ने बताया कि उनका उनके पति अंगद सिंह सैनी से तलाक हो गचुका है  । वो अब साथ नहीं हैं। याद रहे अंगद सैनी पंजाब से कांग्रेसी पूर्व विधायक हैं और अदिति ने अपने पिता की मौत के तीन महीने बाद पंजाब कांग्रेस विधायक अंगद सिंह सैनी से शादी की थी।अदिति और अंगद का रिश्‍ता पिता अखिलेश सिंह ने अपने जीते जी ही कर दिया था। अंगद के पिता प्रकाश सिंह और अदिति के पिता अखिलेश सिंह के बीच गहरी दोस्‍ती थी। पंजाब में अंगद सैनी ने भी अदिति की तरह साल 2017 में ही राजनीति में एंट्री की थी और शहीद भगत सिंह नगर से विधायक चुने गए थे।   अदिति सिंह जब कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्‍वाइन किया था उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया था। अदिति के भाजपा ज्‍वाइन करने पर कांग्रेसी विधायक पति अंगद के रिएक्‍शन पर जब सवाल पूछा गया तो अदिति ने कहा था “पर्सनल और पॉ‍लटिकल लाइफ दोनों अलग होती है। हम अपने घर में राजनीति से जुड़ी बात नहीं करते हैं।”

बात दें मई 2018 की है जब अदिति सिंह का पूरा परिवार सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ गया था़। इस मुलाकात की एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे राहुल गांधी की तस्‍वीर कहकर फैलाया गया था।   जिसके बाद अदिति सिंह ने एक ट्टीट के जरिए सफाई दी थी कि ये राहुल गांधी से सगाई की बात कोरी अफवाह है। राहुल जी न सिर्फ हमारी पार्टी के अध्‍यक्ष हैं बल्कि मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका बेहद सम्‍मान करती हूं। आपसे निवेदन है कि शादी से संबंधित किसी अफवाह पर ध्‍यान न दें।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई थीं अदिति सिंह :   बता दें अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से दो बार विधायक हैं। अदिति सिंह 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। अदिति सिंह ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा ज्‍वाइन की थी।  अदिति सिंह रायबरेली के पूर्व बाहुबली नेता और पांच बार रायबरेली सदर सीट से विधायक रहे स्‍वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। सदर सीट पर कांग्रेस की नहीं आखिलेश सिंह के नाम की तूती बोलती थी। अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं। 2017 में अपने जीते जी पिता अखिलेश ने अपनी सदर सीट बेटी आदिति का सौंपते हुए 2017 में विधानसभा चुनाव लड़वाया था। 2019 में बीमारी के चलते अखिलेश सिंह की मौत हो गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान व मजदूर सगठनों ने मोदी सरकार विरुद्ध बजाया ढोल तो राजनीतिक दल ने बजाया वोटों की डुगडुगी।

भारत बंद के आह्वान पर अकाली दल व किसान संगठन आमने सामने। माहिलपुर – कृषि सुधार कानून को रद्द करने के लिए आंदोलन कर रहे किसान व मजदूर सगठनों द्वारा 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड...
article-image
पंजाब

बैकफिनको की ओर से स्वरोजगार की स्थापना के लिए 59 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत : संदीप सैनी

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऋण आवेदनों को मंजूरी, बैकफिनको देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी कम ब्याज पर देता है ऋण : चेयरमैन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब पिछड़ा वर्ग कल्याण और...
article-image
पंजाब

A Workshop at D.A.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mat.28 : Indian Association of Parliamentarians on Population and Development (IAPPD), New Delhi organized a workshop on a sensitive theme “Ageing Population in Hoshiarpur District and Punjab: Emerging Challenges and Policy Imperatives” at...
Translate »
error: Content is protected !!