अधिकारियों को प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाने पर दिया बल

by

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजितउ

पायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मुख्य संकेतकों की प्रगति की समीक्षा को लेकर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने बैठक के दौरान कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया।
उन्होंने उप मंडल अधिकारी नागरिक तथा खंड विकास अधिकारी पांगी एवं तीसा को निर्देश दिए कि आकांक्षी उपमंडलों के लिए तय किए गए संकेतकों पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा बैठकों का आयोजिन किया जाए।
साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित मानक लक्ष्यों की प्राप्ति में पेश आ रही समस्या को जिला स्तर पर साझा किया जाए ताकि उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को गत माह के दौरान तय लक्ष्यों और अर्जित उपलब्धियों का विवरण भी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने विकासखंड तीसा एवं पांगी के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की वर्चुअल समीक्षा कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शिक्षा, बाल -विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट बिंदुवार प्रस्तुत की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम प्रियांशु खाती, उपनिदेशक शिक्षा भाग सिंह, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी- स्वास्थ्य कर्ण हितैषी, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार , ओएसडी शिक्षा उमाकांत सहित विभिन्न उपमंडलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ़्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार – जब ब्यास बेसिन के सारे क्रशर बंद थे तो इत्तेफाकन या सरकार की मेहरबानी से चल रहे थे क्रशर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब सीएम के करीबियों, सीएम ऑफिस से होती हुई सीएम तक पहुंची एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता छोड़ प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ का राहत पैकेज दिलाएं : सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने नवाजे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के होनहार : ग्राम पंचायत उदयपुर में स्थापित होगा राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल:नीरज नैय्यर

चंबा, 17 दिसंबर :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील...
Translate »
error: Content is protected !!