अधिकारी रोजाना चैक करें अपना शिकायत पोर्टल : पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत किया जाए निपटारा: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 20 दिसंबर
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले के सभी विभागों के प्रमुखों को हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत निपटारा करें और रोजाना पी.जी.आर.एस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को चैक उसका निपटारा यकीनी बनाए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह(गुड गर्वनेंस वीक) मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत होशियारपुर में जिला स्तर पर अलग-अलग कैंप लगाकर जहां लोगों को ज्यादा से ज्यादा सेवाएं दी जा रही है वहीं उनकी शिकायतों का भी पहल के आधार पर निपटारा किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सार्वजनिक शिकायत प्रणाली(पी.जी.आर.एस) पोर्टल पर पैंडिंग शिकायतों का निपटारा 12 घंटों के अंदर करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने सरकारी विभागों के जिला अधिकारियों को आम लोगों की ओर से पी.जी.आर.एस. पोर्टल के माध्यम से भेजी जाती अलग-अलग तरह की शिकायतें समयबद्ध तरीके से हल करने संबंधी सख्त शब्दों में निर्देश दिए हैं।
कोमल मित्तल ने कहा कि यदि किसी विभाग के पास किसी अन्य विभाग की शिकायत शिकायतकर्ता की ओर से गलती से आनलाइन भेजी जाती है तो उस शिकायत को संबंधित विभाग को भेजा जाए ताकि शिकायतकर्ता की शिकायत का समय पर निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्राप्त शिकायत को आगे भेजने से पहले शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनना अनिवार्य बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

8 लोगों की मौत-24 से अधिक लोग घायल : नाले में बस गिरने से -NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

बठिंडा  : तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
article-image
पंजाब

60 ग्राम हैरोईन सहित दो युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 60 ग्राम हैरोईन सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। एसआई कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में चौकी बीनेवाल के अंर्तगत पड़ते क्षेत्र में बारापुर साइड से...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर हलके का विकास योजनाबद्ध तरीके से करवाकर हलके को पंजाब का माडल हलका बनाया जाएगा :अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर शहर में सौ प्रतिशत सीव्रेज का काम, पार्को व यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए बनाया जाएगा वाईपास ईलाके में युवाओं को रोजगार का प्रबंध करने के लिए कंडी व बीत ईलाके...
Translate »
error: Content is protected !!