अध्यापकों की कड़ी मेहनत के चलते शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश ने अग्रणीय स्थान हासिल किया: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि शिक्षा सुधारों की बदौलत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गिनती बढ़ी
जिले के 1697 सरकारी स्कूलों को बनाया जा चुका है स्मार्ट स्कूल
जिले में वर्ष 2020-21 के दौरान प्राइमरी स्कूलों के दाखिले में 8991 व अपर प्राइमरी स्कूलों के दाखिले में 9020 विद्यार्थियों की हुई वृद्धि
होशियारपुर : राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल शिक्षा क्षेत्र में की गई ताजा दर्जाबंदी (परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स) के अंतर्गत देश भर में पंजाब की ओर से पहला स्थान हासिल करने पर मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी गई व विभागीय अधिकारियों, अध्यापकों, विद्यार्थियों व अन्य स्टाफ की सेवाओं की प्रशंसा की गई।
इस संबंधी आज आयोजित वर्चूअल समागम के दौरान मुख्य मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में अन्य सुधार भी जारी रखे जाएंगे ताकि हमारे विद्यार्थी किसी बात से पीछे न रहें। इस मौके पर शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में जहां अन्य पक्षों में सुधार किया है, वहीं अध्यापक तबादला पालिसी पादर्शिता से लागू की गई है, जो कि शिक्षा प्रणाली में सुधार के क्षेत्र में बड़ी छंलाग है।
इस मौके पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि अध्यापकों की अनथक मेहनत के चलते पंजाब, देश भर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिक्षा सुधार के लिए शुरु किए गए प्रोग्रामों व अध्यापकों की मेहनत के चलते शिक्षा प्रणाली बेहतरीन बदलाव आया है। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य)अमित कुमार पांचाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिला होशियारपुर में 1697 सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल बन चुके हैं, जिनमें 1217 प्राइमरी व 480 अपर प्राइमरी स्कूल शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान प्राइमरी स्कूलों के दाखिले में 8991 व अपर प्राइमरी स्कूलों के दाखिले में 9020 विद्यार्थियों की वृद्धि हुई है। जिले में इस वित्तिय वर्ष के दौरान कुल 475.75027 लाख रुपए की ग्रांट प्राप्त हुई है। जिसमें से 422.31600 लाख रुपए स्कूली बच्चों की वर्दियों की खरीद संबंधी बांटे गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के मेहनती अधिकारियों व स्टाफ की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि आज लाखों की संख्या में विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोड़ कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं क्योंकि अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) गुरशरण सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी(ए ) संजीव गौतम, उप जिला शिक्षा अधिकारी(ए) सुखविंदर सिंह, डी.डी.एफ. पीयूष गोयल, पढ़ो पंजाब कोआर्डिनेटर हरमिंदर सिंह, नोडल अधिकारी अमरीक सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह सम्मी, योगेश्वर सलारिया, नवदीप कौर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लंगर कमेटी के सेवादारों द्वारा आईफोन उसके असली मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल कायम की

गढ़शंकर, 8 जुलाई  – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा समस्त श्रद्धालुओं व सेवादारों के सहयोग से जहां 30 जून से लगातार 13वां विशाल भंडारा चल रहा है तथा प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु...
article-image
पंजाब

रोपड़ को 16.38 करोड़ की लागत से मिलेगा नया पुल, सरहिंद नहर पर निर्माण शुरू

111.24 मीटर लंबे हाई लेवल स्टील ब्रिज से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर, बाजार आने वाले लोगों और व्यापारियों को मिलेगी राहत रोपड़  : पंजाब सरकार ने रोपड़ शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी रेड क्रॉस संस्था द्वारा समाज सेवा के अंतर्गत सेनेटरी पैड का वितरण – स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है : सीमा गुप्ता

राकेश शर्मा l तलवाड़ा, 20 दिसंबर : भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की रेड क्रॉस संस्था द्वारा मुख्य अभियंता श्री राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक कल्याण के अपने निरंतर प्रयासों के तहत आज शिव...
article-image
पंजाब

बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की सख्त कार्रवाई

17 व 18 जनवरी को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष जागरूकता चेकिंग व अभियान होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री पंजाब डॉ. बलजीत कौर के...
Translate »
error: Content is protected !!