अनिरुद् सिंह ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में सुनी जनसमस्याएं :सामुदायिक भवन बनाने का दिया आश्वासन

by

शिमला, दिसम्बर 10 – ग्रामीण विकास एवम् पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां सरस्वती पैराडाइज अंतरराष्ट्रीय स्कूल के सभागार में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के बाशिंदों की जन समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार राज्य में हर वर्ग और हर क्षेत्र के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मानवीय संवेदनाओं को अधिमान देते हुए वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कटिबद्ध हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं से उपेक्षित वर्गों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के वितीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास की रफ्तार को ग्रहण लगा है और वर्तमान राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन से कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों से परस्पर संवाद स्थापित किया और वहां पर सामुदायिक भवन व पुस्तकालय बनाने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त राज्य परिवहन निगम की नियमित बस सेवा, वर्षा शालिका, खेल मैदान, सार्वजनिक शौचालय और एम्बुलेंस रोड की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।

इससे पहले हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी बलदेव ठाकुर और रमेश छाजटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेंद्र अत्री, पार्षद कुलदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा, विशाखा मोदी, शांता वर्मा, शीनम कटारिया, प्राचार्य मनजीत राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ends

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कशमल के अवैध खनन के विरुद्ध लामबंद हुए मसरूंड परिक्षेत्र के ग्रामीण

एएम नाथ। चम्बा  : मसरूंड वन परिक्षेत्र में चल रहे कशमल के अवैध खनन को लेकर झुलाड़ा, कुठेड़, मसरूंड व कोहाल पंचायत के लोगों ने रेटा में एकत्रित होकर निजी भूमि की आड़ में बहुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगलेरा स्कूल में हेडमास्टर पर नशे में पहुंचने के आरोप, अभिभावकों का हंगामा

चम्बा के सरकारी स्कूल में विवाद, हेडमास्टर के व्यवहार पर उठे सवाल स्कूल परिसर में विरोध के बीच निकले हेडमास्टर, जांच की मांग तेज एएम नाथ। चम्बा (मंगलेरा) : चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंदर ने छीना 71 हजार रुपए से भरा बैग

शिमला। शिमला के माल रोड पर वीरवार को बिजली का बिल जमा करवाने आए एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 साल तक करता रहा दुष्कर्म : युवक ने टीचर से किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर

आगरा :  ताजगंज थाना क्षेत्र में महिला टीचर के साथ रास्ते में आते-जाते एक युवक ने छेड़छाड़ की. विरोध पर मारपीट कर तमंचे के बल पर रेप किया. साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया....
Translate »
error: Content is protected !!