अनुबंध शिक्षकों को स्थायी अध्यापकों की तरह दें वित्तीय लाभ : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने किया आदेश पारित

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने टीजीटी, पीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों की अनुबंध आधार पर की गई भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने इन शिक्षकों को उनके प्रथम नियुक्ति से स्थायी अध्यापकों की तरह वित्तीय लाभ व नियमित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्हें वरिष्ठता का भी लाभ देने को कहा है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने यह फैसला पारित किया।

अदालत ने कहा कि छह महीने के अंदर याचिकाकर्ताओं को सारे वित्तीय लाभ दिए जाएं। वित्तीय लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने अदालत में याचिका दायर की है। छह माह में लाभ नहीं देने पर सरकार को छह फीसदी ब्याज भी चुकाना होगा। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की ओर से वर्ष 2017 में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में इस बाबत याचिका दायर की गई थी। ट्रिब्यूनल के बंद होने के बाद 2020 में यहिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ह मामला उच्च न्यायालय को स्थानांतरित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में विशेष राजस्व लोक अदालतों से 1383 मामलों का निपटारा

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की प्रगति समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए साप्ताहिक लोक अदालतें जारी रहेंगी एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले में विशेष राजस्व लोक अदालतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

एएम नाथ। चम्बा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुकान में था पेट्रोल, लगी आग, कर आई चपेट में

भरमौर : दुकान मे पेट्रोल रखा था उसके कारण आग लगी। पुराना बस अड्डा भरमौर के पुराने बस स्टैंड में जब दुकान में भड़की आग, चपेट में आई कार को देखने उमड़े लोग। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को मांग पर प्रो. राम कुमार ने सेंसोवाल में डलवाई 800 मीटर पाइप लाइन

गढ़शंकार। ग्राम पंचायत सैंसोवाल में प्रोफेसर राम कुमार के हस्तक्षेप से किसानों की जोरदार मांग के चलते सिंचाई विभाग द्वारा बहुत कम समय में लगभग 800 मीटर सिंचाई की पाइप लाइन डलवाकर किसानों के...
Translate »
error: Content is protected !!