अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य विजय डोगरा ने कल्याण योजनाओं की समीक्षा की

by
विभागीय योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाने के दिए निर्देश
राज्य अनुसूचित जाति आयोग जून में करेगा चंबा प्रवास , अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा : राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा की अध्यक्षता में आज ज़िला कल्याण अधिकारी कार्यालय के कक्ष में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विजय डोगरा ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चूंकि सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से समाज के समस्त वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू किया जाता है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों के कल्याण को लेकर कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दुर्गम क्षेत्रों में भी सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए।
अधिवक्ता विजय डोगरा ने विभागीय अधिकारियों को जनसाधारण में विभिन्न योजनाओं की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए।
सदस्य राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम द्वारा ज़िला में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने बताया कि राज्य अनुसूचित जाति आयोग माह जून में चंबा जिला का प्रवास करेगा।
विजय डोगरा ने आयोग की प्रस्तावित बैठक के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अधिकारियों को गत 3 वर्षों के दौरान विभिन्न योजनाओं एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के लाभार्थियों की विस्तृत सूची तैयार करने सहित आवंटित बजट तथा वास्तविक व्यय बजट का संपूर्ण विवरण उपलब्ध करवाने को कहा। साथ में उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पंचायती राज, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों, अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित संस्थाओं के सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारी की सूची भी प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इससे पहले सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा का ज़िला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा ने स्वागत करते हुए उन्हें शाल एवं टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया।
बैठक में ज़िला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम सुनाभ शर्मा, सहायक प्रबंधक अखलाख खान, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, अधीक्षक महिला एवं बाल विकास राजेश राय, ज़िला समन्वयक मनोहर नाथ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

 शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर आज यहां रिज पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

₹37 लाख के कथित फ्रॉड लोन मामले में बैंक अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप

जोगिन्द्रा बैंक के खिलाफ NABARD में शिकायत, भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के ऋण मामले में कार्रवाई की मांग, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने उठाए सवाल एएम नाथ। सोलन : पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवा पखवाडे़ के तहत स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

ऊना: 1 अक्तूबर: सेवा पखवाडे़ के अंतर्गत आज आयुष विभाग द्वारा स्वच्छता एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि सेवा पखवाड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दसोरा माजरा व रामपुर जंगी समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

रविवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मैच, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार नकद पुरस्कार विधायक राम कुमार ने प्रतियोगिता का कराया शुभारंभ बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) :यूथ क्लब दसोरा माजरा की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!