अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए आयोग हर ज़िला, तहसील व गांव स्तर पर बना रहा है 25-25 वालंटियर्स की टीम: जसवीर सिंह गढ़ी

by

पंजाब एससी कमिशन के चेयरमैन ने वैसाखी के पावन अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में टेका माथा
सामाजिक समानता और भाईचारे का दिया संदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब (होशियारपुर), 13 अप्रैल:
पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि आयोग की ओर से प्रदेश के हर ज़िले, तहसील व गांव में 25-25 वालंटियर्स की टीम बनाई जा रही है ताकि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित लोगों की शिकायतों के निपटारे में तेजी लाई जा सके। वे आज
वैसाखी के पावन पर्व तथा संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस उपलक्ष्य पर श्री खुरालगढ़ साहिब में स्थित पवित्र स्थलों पर माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने श्री चरण-छोह प्राप्त गंगा स्थल तथा श्री गुरु रविदास जी महाराज के तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक नमन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने इसी पावन धरा पर लगभग 4 वर्ष 2 महीने 11 दिन तक तपस्या कर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने की प्रेरणा देती हैं।

जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि वैसाखी का त्योहार हमारे देश और विशेष रूप से पंजाब की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं और सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी है। यह दिवस हमें समानता, अधिकारों और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं और बाबा साहेब अंबेडकर के विचार समाज को समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, जिन्हें अपने जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पंजाब सरकार निरंतर प्रयासरत है और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने में अपना योगदान दें और एक समरस समाज के निर्माण में सहयोग करें।

इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, डॉ. कुलवरन सिंह, मक्खन सिंह वहीदपुरी, हरभजन सिंह, चौधरी जीत सिंह, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, रोशन सरपंच, चरण भारती, डॉ. जसवीर, गुरलाल सैला के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की ओर से सिवल हस्पताल होशयारपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब की ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों...
article-image
पंजाब

सिटी क्लब फगवाड़ा का चुनाव 8 अगस्त को होगा

इस चुनाव में उप अध्यक्ष के पद के लिए परमजीत सिंह खुराना,सचिव के लिए धर्मेंद्र कुमार टोनी,कोषाध्यक्ष के लिए राकेश बंगा और ज्वाइंट सचिव के लिए अगम पराशर प्रत्याशी होंगे फगवाड़ा/दलजीत अजनोहा सिटी क्लब...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रसयान में नवीनताकारी विषय पर करवाए सैमीनार में आंचल राणा व नेहा पहले स्थान पर रही

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कैमिस्ट्री विभाग दुारा प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा की अगुआई में रसयान में नवीनताकारी  विषय पर सैमीनार करवाया गया। जिसमें विधार्थियों ने बड़ ही उत्साह से...
article-image
पंजाब

पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, घर के पीछे 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला शव

बेटी ने मां को फोन पर बताया था- पिता खोद रहे हैं गड्ढा; संपर्क टूटने के बाद मां को हुआ शक, JCB से खुदाई में मिला शव अमृतसर। अमृतसर में एक दिल दहला देने...
Translate »
error: Content is protected !!