अपनी हत्या की थी आशंका , किसान ने आत्महत्या की : गांव के ही एक व्यक्ति ने किसान की टांग तोड़ दी थी, अब आरोपी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे

by

पंजाब के लुधियाना जिले में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसे अपनी हत्या की आशंका थी। बस इसी खौफ में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक किसान कुलवंत सिंह गांव कालसां का रहने वाला था। उसने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। नौ महीने पहले गांव के ही पुनीत सिंह ने कुलवंत की टांग तोड़ दी थी। अब आरोपी उसे दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
इससे कुलवंत सिंह तनाव में था और उसे आशंका थी कि पुनीत उसकी हत्या कर देगा। रायकोट सदर थाने में कुलवंत की मां करमजीत कौर की शिकायत पर पुनीत सिंह और उसके पिता निक्कू सिंह व बलदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों ही गांव कालसां के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तीनों फरार हैं। तलाश की जा रही है। करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे कुलवंत और भगवंत सिंह काला अपने पिता जगदेव सिंह के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। करीब नौ महीने पहले पुनीत ने कुलवंत की टांग तोड़ दी थी। पिछले दिनों उनका छोटा बेटा भगवंत सिंह काला जेल में था। इसी बीच पुनीत और उसके पिता निक्कू सिंह ने कुलवंत की दूसरी टांग तोड़ने और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर 15 अक्तूबर को कुलवंत ने जहर निगल लिया था। उसे रायकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आठ दिन बार रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह के विरोध की आईटीआई हमीरपुर में ली शपथ

हमीरपुर 27 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को आईटीआई हमीरपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगी में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी समेत दो काबू

 गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग साईबर ठगी के मामलों में कुल 20 बैंक कर्मचारियों को किया जा चुका है गिरफ्तार गुरुग्राम, 19 अक्टूबर :  स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के लिए बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा से भरमौर सड़क मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल- DC अपूर्व देवगन

चंबा, 15 जुलाई उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि चंबा से भरमौर उच्च मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि बग्गा के समीप रूंगड़ी नाला...
Translate »
error: Content is protected !!