अप्रैल में हुई दुर्घटनाओं में सरकार ने सबक लिया होता तो नहीं होती यह दुर्घटना. :निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर : श्री खुरालगड़ साहिब जाते ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत व घायल होने की दुर्घटना होने पर भाजपा नेता निमिषा मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार व हल्का विधायक की कार्यशैली पर बरसते हुए कहा कि अगर वह अप्रैल में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए सड़कों को चौड़ीकरण व प्रशासनिक व्यवस्था को चाक चौबंद रखते तो रविवार को हुई दुर्घटना में जान खोने वाले श्रद्धालुओं को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि 12 व 13 अप्रैल को वैसाखी का पर्व मनाने जा रहे श्रद्धालुओं की दो दुर्घटनाओं में 10 की मौत व 31 घायल हो गए थे। निमिषा मेहता ने कहा कि पहले हुई दुर्घटनाओं व रविवार को हुई दुर्घटना का कारण तंग सड़क है लेकिन सरकार व हल्का विधायक ने इस खामियो को पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय पर प्रबंध करती तो रविवार को होने वाली दुर्घटना में लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं की जिम्मेदार आम आदमी पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि रविदासिया भाईचारा व समाज के इस धार्मिक स्थल के प्रति अगर सरकार गंभीर होती तो इस दुर्घटना को रोका जा सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा साहिब अंबेडकर के 130वें जन्म दिवस को समर्पित समागम आयोजित

गढ़शंकर . बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारत रत्न बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी के  130वें जन्म दिवस को समर्पित एक संक्षिप्त समागम स्थानीय अंबेडकर भवन गांव खानपुर...
article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर IPS धनप्रीत कौर को हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

जालंधर :  पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस. धनप्रीत कौर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार एन.डी.पी.एस. एक्ट के एक मामले बार-बार आरोपी की जमानत याचिका...
article-image
पंजाब

भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला पंजाब के साथ धोखा : डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले का कड़ा विरोध, सभी राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अमृतसर निवासी तीन युवकों से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

एएम नाथ : धर्मशाला l जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “विशेष अभियान” के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीम ने अमृतसर निवासी तीन नशा तस्करों को 75 ग्राम चिट्टा (हेरोइन)...
Translate »
error: Content is protected !!