अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

by
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ है. यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है।
नितिन गडकरी गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सड़क हादसों को लेकर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. नितिन गडकरी ने कहा कि दिक्कत ये है कि हाईवे पर ट्रक खड़ा करते हैं. हाईवे एनएचएआई के तहत है. हम कहते हैं कार्रवाई करो और लॉ एंड ऑर्डर राज्य सरकारों का विषय है.
उन्होंने कहा कि इससे तंग आकर हमने अब एक नई टेक्नोलॉजी का नियम लगाया कि अब ऑटोमैटिक एक्सल जो है, उसमें वेट मैनेजमेंट सिस्टम हमने तैयार किया है और ट्रक के ऊपर लिखकर आएगा कि वजन कितना डाला हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं बोल नहीं सकता आपको कि क्या-क्या होगा. नितिन गडकरी ने जोरहाट में अधूरे हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर सवाल पर कहा कि इस पर 10-12 मीटिंग मैं भी ले चुका हूं. मुख्यमंत्री भी परसो आए, वे भी कह रहे थे. उन्होंने कहा कि अब लगभग फरवरी 2025 तक ये काम पूरा होगा।
गौरव गोगोई का सवाल क्या था :  कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम में सड़क हादसों में मौत के आंकड़े का जिक्र कर कहा कि ज्यादातर हादसे ट्रक की वजह से हुए हैं. ट्रक ओवरलोड होकर आते हैं और बड़ी स्पीड से जाते हैं. क्या आपका मंत्रालय इस प्रकार की कोई सकारात्मक सोच रखता है जिससे ओवर स्पीड में जा रहे ट्रक की जानकारी पुलिस तक पहुंचे और उसे पहले ही रोका जा सके. गौरव गोगोई ने जोरहाट में अधूरे राजमार्ग का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि यह कार्य कब तक पूरा होगा।
आम आदमी पार्टी के  सांसद ने की गडकरी की तारीफ :   पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने लोकसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के काम की तारीफ की और कहा कि आपने बहुत अच्छे हाइवे पूरे देश में बनाए. लेकिन अच्छे हाइवे की वजह से मौतें भी हो रही हैं. उन्होंने हर रोज लगभग 400 लोगों की हर रोज सड़क हादसों में मौत के आंकड़े का जिक्र करते हुए एक्सीडेंट कम करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयास गिनाए. संगरूर सांसद ने कहा कि पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स लगाने, 16 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने और हर 40 किलोमीटर पर एक गाड़ी तैनात की है जिससे डेथ रेट में 47 परसेंट की कमी आई है. क्या केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना है?
एक्सीडेंट में यूपी टॉप, दूसरे नंबर पर तमिलनाडु
इसके जवाब में नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब सरकार को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने सकारात्मक प्रयास किए. असम सरकार ने भी हादसे कम किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि देश में एक्सीडेंट से मरने वालों के मामले में नंबर वन पर उत्तर प्रदेश है 23652. यह टोटल एक्सीडेंट का 13.7 परसेंट है. दूसरे नंबर पर 18347 के साथ तमिलनाडु है 10. 6 परसेंट. तीसरे नंबर 15666 के साथ महाराष्ट्र है यानी नौ परसेंट और मध्य प्रदेश 13798 के साथ चौथे नंबर पर है जो लगभग आठ फीसदी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉर्म-6 विवाद पर राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना : कहा- सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट; अदालत ने रिकॉर्ड तलब कर पूछा, संशोधन किसने किया

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म-6 में कथित बदलाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने...
article-image
पंजाब

5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की रोकथाम के लिए जागृति नामक एक अनूठी पहल की शुरू : प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी मास्टर ट्रेनर के रूप में करेंगे काम : गुरप्रीत कौर दिओ

चंडीगढ़    :   राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के सामुदायिक मामले प्रभाग और महिला मामले विंग ने बच्चों, विशेष रूप से 5 से 12 आयु वर्ग...
article-image
पंजाब

सरकारी खजाने के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते हरजोत बैंस को तुरंत पद से इस्तीफा दें : सुखपाल खैहरा, बोले- “तुरंत दें इस्तीफा”

जालंधर: : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। जालंधर में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज एनएसएस विभाग एवं शिक्षा विभाग एन.एन.एस. पंजाब के क्षेत्रीय निदेशक जय भगवान के निर्देशन में कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!