अभिषेक कौंडल बने भाजपा जिला सोलन सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक

by

योगेश चौहान : अर्की। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अभिषेक कौंडल को जिला सोलन भाजपा सोशल मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर अभिषेक कौंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सुशील राठौर, प्रदेश सह-संयोजक विक्रम मटु, जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित प्रदेश एवं जिला भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परशुराम जयंती पर भटियात में भव्य आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, हुनेरा में परशुराम वाटिका विकसित होगी, 5 लाख की घोषणा

सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर चला संदेश, क्षेत्रीय विकास पर भी जोर एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : भटियात क्षेत्र में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा गरनोटा और हुनेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  वाहनों के आवागमन नियंत्रित को लेकर जारी की अधिसूचना 

एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षा के लिए चंबा शहर-नगर परिषद क्षेत्र  के तहत वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में जारी  आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में शराब से संबंधित 247 मामले दर्ज ,10523.668 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद : आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला : राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पूरे राज्य में गठित विभागीय टीमों द्वारा विशेेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक से बीजेपी ने किया किनारा : स्पीकर से नाराजगी या कुछ और है वजह

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है. यह मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा और 9 सितंबर तक चलेगा. इस...
Translate »
error: Content is protected !!