अमरबीर कौर भुल्लर ने संभाला अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार

by

होशियारपुर, 29 मई: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी अमरबीप कौर भुल्लर ने आज बतौर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर का पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते समय उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना, पारदर्शिता से काम करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाना रहेगा।

इससे पहले वह पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एस.एस.एस.बी.), मोहाली में बतौर सचिव सेवाएं दे रही थी। अपनी प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने मोहाली में सहायक कमिश्नर, नाभा की एस.डी.एम., मोरिंडा की एस.डी.एम., स्टेट अधिकारी गमाडा तथा जी.एम. पनसप जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपने कार्यकुशलता का परिचय दिया है।

अमरबीर कौर भुल्लर ने कहा कि वे डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जन समस्याओं के त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभागीय तालमेल को मजबूत बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमरबीर कौर भुल्लर के पिता किरणदीप सिंह भुल्लर भी प्रशासनिक सेवा में एक सम्मानित अधिकारी रह चुके हैं और 2002 से 2005 तक डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के रूप में जिले की सेवा कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बर्फ ने दो घरों की खुशियाँ छीन लीं : भरमाणी माता मंदिर के ऊपर से लापता हुए दोनों युवकों के शव बरामद

I’mएएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले के भरमौर में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। बर्फ की सफेद चादर के नीचे दबकर दो...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर ने 2022 के चुनाव को लेकर बैठक की

गढ़शंकर : युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर ने आज सरपंच कमल कटारिया अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर की अध्यक्षता में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!