अमरनाथ यात्रा में फर्जी पास का खुलासा : लुधियाना आठ श्रद्धालु के बालटाल में गए पकड़े

by

श्रीनगर से पहले जत्थे में शामिल लुधियाना पंजाब के रहने वाले आठ युवा श्रद्धालु बुधवार की शाम बालटाल पहुंच गए थे। भव्य स्वागत और रात में लंगर में प्रवास के बाद बाबा के दर्शन को गुरुवार को भोर में करीब पांच बजे लाइन में लग गए थे।

हजारों श्रद्धालुओं के बीच धक्कामुक्की करते हुए आठों दोस्त करीब एक घंटे बाद छह बजे मेन चेक प्वाइंट पर पहुंचे तो श्राइन बोर्ड द्वारा जारी सात पास फर्जी बताए जाने पर उनके होश उड़ गए।

स्कैन करने पर मशीन में पास से संबंधित कोई भी डाटा उपलब्ध नहीं हो रहा था। पूछने पर सभी ने बताया कि श्रीनगर में पंथाचौक ट्रांजिट कैंप में एक युवक ने कुछ पैसा और उनका आधार व अन्य कागजात लेकर लेकर उन्हें यह कार्ड उपलब्ध कराया था। मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को अपने साथ ले गई। परेशान शेष सात युवकों ने रात में जिस लंगर पर प्रवास किया था वहां पहुंचे। सेवादार ने पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस से गुजारिश कर रोके गए युवक को छुड़ाया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर एक टीम ने पालकवाह में किया सर्वे

पालकवाह में 20 दिन के भीतर स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट ऊना – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में सड़क, जल आपूर्ति, बागवानी, वानिकी और वित्तीय प्रबन्धन क्षेत्रों में पांच विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे : जय राम ठाकुर

राज्य को समावेशी और सतत हरित विकास के पथ पर आगे ले जाने में विश्व बैंक से मिल रहा महत्त्वपूर्ण सहयोगः जय राम ठाकुर शिमला : हिमाचल प्रदेश और विश्व बैंक के मध्य आपसी...
article-image
पंजाब , समाचार

दस वर्षीय बच्चे ने करीव तीन लाख की नकदी व डेढ लाख के जेवरात से भरा पर्स चुराया, बच्चे ने जिस तरीके से पर्स चोरी किया उससे साफ है कि उसे पूरी तरह ट्रेनिग दी होगी

गढ़शंकर:गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव गोलियां के निकट गरैंड मैनोर पेलैस में से विवाह समागम दौरान एक करीव दस वर्षीय बच्चे ने साढ़े तीन लाख नकदी व डेढ लाख के सर्वण आभूषणों से भरा...
Translate »
error: Content is protected !!