पंजाब कांग्रेस में घमासान: राजा वड़िंग ने पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को भेजा मानहानि नोटिस, 24 घंटे में मांगी माफी

by

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व DGP एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद मुस्तफा को कथित मानहानिकारक बयानों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है।

मोहम्मद मुस्तफा कांग्रेस के सदस्य हैं और पूर्व कांग्रेस विधायक रजिया सुल्ताना के पति हैं। दोनों नेताओं के बीच बढ़े विवाद ने ऐसे समय में पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जब कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

इंटरव्यू में वड़िंग पर गंभीर टिप्पणी का आरोप

राजा वड़िंग की ओर से भेजा गया तीन पेज का कानूनी नोटिस 21 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता निखिल घई के माध्यम से भेजे जाने की बात कही गई है।

नोटिस के मुताबिक, मोहम्मद मुस्तफा ने ‘वक्त दे बोल’ प्लेटफॉर्म को दिए एक इंटरव्यू में राजा वड़िंग की समझ-बूझ, क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और नेतृत्व क्षमता को लेकर कथित तौर पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं। यह इंटरव्यू टीवी के साथ-साथ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रसारित हुआ और व्यापक रूप से शेयर किया गया।

वड़िंग ने नोटिस में आरोप लगाया है कि मुस्तफा की टिप्पणियां किसी नीतिगत फैसले की सामान्य राजनीतिक आलोचना तक सीमित नहीं थीं, बल्कि उन्हें एक नेता के रूप में अक्षम दिखाने का प्रयास किया गया।

‘पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बयान का असर ज्यादा’

नोटिस में कहा गया है कि राजा वड़िंग लंबे समय से सार्वजनिक जीवन और राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने लोगों के बीच अपनी राजनीतिक पहचान बनाई है। नोटिस में यह भी तर्क दिया गया है कि एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बयान को आम लोगों के बीच अधिक विश्वसनीयता मिल सकती है, इसलिए ऐसी टिप्पणियों से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की आशंका अधिक है।

वड़िंग की ओर से इसे राजनीतिक असहमति और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली कथित टिप्पणियों के बीच अंतर का मामला बताया गया है।

बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी की मांग

कानूनी नोटिस में मोहम्मद मुस्तफा से कथित मानहानिकारक बयानों को दोहराने, प्रकाशित करने या किसी भी माध्यम से प्रसारित करने से तत्काल रोकने की मांग की गई है।

इसके साथ ही नोटिस में बिना शर्त लिखित और सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। वड़िंग की ओर से संबंधित न्यूज चैनल और मीडिया संस्थानों से इंटरव्यू की सामग्री हटाने का अनुरोध किए जाने की भी बात कही गई है।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इंटरव्यू की सामग्री हटाए जाने से कथित बयानों को लेकर मुस्तफा की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होगी।

मुस्तफा बोले- अपनी बात पर कायम हूं

कानूनी नोटिस मिलने के बाद मोहम्मद मुस्तफा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह अपने उस बयान पर कायम हैं जिसमें उन्होंने राजा वड़िंग में एक नेता के गुण नहीं होने की बात कही थी।

मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के IPS अधिकारी रहे हैं और वर्ष 2021 में DGP (मानवाधिकार) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह पंजाब कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

चुनावी तैयारियों के बीच बढ़ी गुटबाजी

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब पंजाब कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक भी की है। बैठक में घोषणा पत्र की रूपरेखा और उसे आम लोगों से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।

एक ओर कांग्रेस चुनावी रणनीति तैयार कर रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर नेताओं के बीच बढ़ता विवाद नेतृत्व के लिए चुनौती बनता जा रहा है। अब राजा वड़िंग और मोहम्मद मुस्तफा के बीच कानूनी नोटिस के बाद यह विवाद किस दिशा में जाता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों...
article-image
पंजाब

सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगला….. हालात नाजुक।

माहिलपुर – सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर उसे नवांशहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने चंडीगढ़ में संपत्तियों के सांझा रजिस्ट्रेशन पर अध्यादेश/कानून लाने का दिया आश्वासन

चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आश्वासन दिया है कि इंडिया की सरकार चंडीगढ़ में संपत्तियों के सांझा रजिस्ट्रेशन के मुद्दे...
article-image
पंजाब

नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर कृषि विभाग का छापा, एक गिरफ्तार

जगराओं :  पंजाब सरकार द्वारा किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद, दवाइयों और बीजों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशों के तहत कृषि विभाग की टीम ने जगराओं में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!