अमृतपाल की हथियारों के साथ राजा वडिंग ने की फोटो शेयर : लिखा- हथियारों को उत्साहित न करें

by

लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर अमृतपाल सिंह की फोटो हथियार के साथ शेयर की। वड़िंग ने अमृतपाल की फोटो शेयर कर लिखा कि वह अमृत छका कर हम युवाओं को सिक्खी के नजदीक ला रहे है, जिसका वह स्वागत करते हैं, लेकिन गुरुओं का आपको वास्ता है कि हथियारों को उत्साहित न करें। यही हथियार आखिर में हिंसा का कारण बनते हैं। वड़िंग ने कहा कि हम पहले ही भारी कीमत चुका चुके हैं। उस समय की भयानक यादें आज भी उन्हें परेशान करती हैं। कृपा पंजाब को काले दौर में ना धकेला जाए। राजा वड़िंग लुधियाना दौरे पर भी आए है। वड़िंग शेरपुर के वार्ड नंबर 22 में पहुंचे। वड़िंग ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है। हर गली मोहल्ले में पहुंच लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। फिलहाल 45 वार्डों में पहले बैठकें शुरू की जा रही हैं। इन बैठकों से जो वर्कर नाराज थे उन्हें मनाया जाएगा।
वडिंग ने आप व भाजपा पर साधा निशाना :
वड़िंग ने कहा कि लोगों ने 8 महीने में ही देख लिया कि आप सरकार ने क्या काम किया है। लोग सोचने को मजबूर हो गए है कि कांग्रेस पार्टी ने भाईचारा पंजाब में बनाकर रखा था, लेकिन अब हालात पंजाब के बिगड़ चुके हैं। पिछले 8 महीने से कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं। वहीं केन्द्र सरकार भी पंजाब में हालात खराब करवाने में जिम्मेवार है। वड़िंग ने कहा कि लोगों ने एक बार गलती से आप को एक मौका दे दिया अब कभी मौका नहीं आप को मिलने वाला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज का मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज : शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा खालसा कालेज का प्रोसपैक्ट व सालाना मैगजीन ‘बब्बर खालसा’ रिलीज

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिन्द्र सिंह धामी द्वारा शिरोमणि कमेटी के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में विशेष रुप से शिरकत की गई। एडवोकेट हरजिन्द्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रंगरेलियां मनाते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए बीजेपी नेता : सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई अश्लीलता

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले  बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़  का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाईवे पर ही एक महिला के साथ गंदा काम करते हुए नजर...
article-image
पंजाब

23.12 मिनट की एवरेज से 336 शिकायतों का किया गया निपटारा – जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों की 100 प्रतिशत रही कारगुजारी

सी-विजल एप: 100 मिनट से भी कम समय में शिकायतों का निपटारा करने में होशियारपुर पंजाब में अव्वल डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य...
article-image
पंजाब

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर बरसाई गोलियां : पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर फायरिंग,

कनाडा : कनाडा में पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में...
Translate »
error: Content is protected !!