अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका: लुक आउट सर्कुलर होने के कारण ,ससुराल (जल्लूपुर खेड़ा ) पहुंचाया पुलिस ने पूछताछ के बाद वापस

by

अमृतसर : अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए इमिग्रेशन अधिकारियों ने अमृतसर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। ढाई बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी। लिस्ट में नाम देख इमीग्रेशन ने उसे रोका और पूछताछ के बाद पुलिस सुरक्षा में वापस उसे ससुराल गांव जल्लूपुर खेड़ा में पहुंचा दिया गया। अमृतसर एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, किरणदीप कौर बर्मिंघम जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। उसने इमिग्रेशन काउंटर को सूचना दी तो लुक आउट सर्कुलर होने के कारण इमिग्रेशन ने उसे यात्रा करने की अनुमति नहीं दी और हिरासत में ले लिया।
किरणदीप कौर शादी से पहले यूके में ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरणदीप कौर यूके की नागरिक है। इससे पहले किरणदीप कौर ने कहा था मैंने अमृतपाल के लिए अपनी नौकरी और परिवार छोड़ा है। अब उसे इस हाल में छोड़कर नहीं जाऊंगी। वहीं गुरुवार को वह लंदन जाने की पूरी तैयारी में थी।
किरणदीप कौर ने एक इंटरव्यू में किरणदीप कौर ने कहा था कि मेरा परिवार सिख प्रचारकों का परिवार नहीं है। अन्य सिख परिवारों की तरह यूके के गुरुद्वारा साहिब में जाती थी। मैंने 12 वर्ष की उम्र से गुरुद्वारा साहिब जाना शुरू किया। मैं अमृतपाल के साथ किसी कार्यक्रम में नहीं गई और न ही अमृतपाल मुझे लेकर जाना चाहता था। वह चाहता था कि कोई मुझे अमृतपाल के नाम के साथ जोड़कर न पहचाने, जिससे भविष्य में कोई समस्या पैदा न हो। हमने यह फैसला भी नहीं किया था कि हमेशा ही पंजाब में ही रहेंगे। किरणदीप कौर के दादा 1951 में यूके चले गए थे। तभी से उनका परिवार वहीं रह रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के खिलाड़ियों ने कब्बडी में भी दिखाई अपनी प्रतिभा

ऊना : ऊना राजकीय आई टी आई में चल रही जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिम गौरव के खिलाड़ी मंगलवार को भी खूव छाए रहे। वैडमिनटन प्रतियोगिता होने के वाद दूसरा मैच कब्बडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी लाइन से हटकर वोट देने की आजादी चाहते हैं मनीष तिवारी…संसद में विधेयक पेश

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अच्छे कानून बनाने के लिए संसद सदस्यों को व्हिप के झंझट से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी और टीजीटी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में तेज़

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर दी है। आयोग की ओर से अब भर्ती...
Translate »
error: Content is protected !!