अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

by

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद किए गए हैं।

नामजद आरोपियों की पहचान मुस्तफाबाद निवासी प्रभदीप सिंह उर्फ पक्को, झब्बाल रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी परमपाल सिंह, करतापुर के दयालपुर निवासी गौतम सिंह, तरनतारन निवासी युवराज सिंह उर्फ युवी, लोपोके निवासी अमृतपाल सिंह और घरिंडा निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ बाउ के रूप में हुई है।

दरअसल, जेल प्रशासन को जानकारी मिली थी कि कुछ आरोपी जेल की बैरकों में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी आधार पर जेल के सुरक्षाकर्मियों ने विभिन्न बैरकों में छापेमारी की। तलाशी के दौरान इन आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद किए गए।

फिलहाल, जेल में बंद इन सभी आरोपियों के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करही है कि कहीं जेल में बंद आरोपी, बाहर के अपराधियों के संपर्क में तो नहीं थे l

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस के विधानसभा हलका गढ़शंकर के मनदीप सिंह मोयला अध्यक्ष गए चुने

गढ़शंकर : इंडियन यूथ काग्रेस के पंजाब युनिट के चुनाव के बाद तीन महीने बाद घोषित नतीजे में विधानसभा हलका गढ़शंकर का अध्यक्ष मनदीप सिंह मोयला चुने गए। जिससे यूथ काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...
article-image
पंजाब

केजरीवाल को EC की नोटिस – यमुना में जहर और नरसंहार के दावे का आज रात 8 बजे तक दें सबूत

नई दिल्ली, 28 जनवरी। यमुना के पानी में हरियाणा सरकार द्वारा जहर मिलाने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल फंसते प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि...
article-image
पंजाब

प्रकृति के कार्य करने से निरंकार जगत और मानवता का कल्याण होता है :  बहन जोगिंदर जोगी

गढ़शंकर । प्रो. सुरिंदर पाल द्वारा पौदे लगवाने के लिए सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर को निमंत्रण दिया गया। जिस पर  सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर के अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी और उनकी टीम 151 पौधे...
article-image
पंजाब

सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगला….. हालात नाजुक।

माहिलपुर – सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर उसे नवांशहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है...
Translate »
error: Content is protected !!