अमृतसर में जहरीली शराब पीने लोगों की मौत पंजाब सरकार की नालायकी का परिणाम : पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था का निकला जनाजा : खन्ना

by

होशियारपुर 13 मई :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामियों का हर्जाना पंजाब की जनता को भुगतना पड़ रहा है। खन्ना ने कहा कि अमृतसर में जहरीली शराब से जिन लोगों की मौत हुई है उन लोगों ने पंजाब सरकार की बड़ी नालायकी कि वजय से अपनी जान गंवाई है। खन्ना ने मृतकों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार एक तरफ नशों को समाप्त करने की डींगें हाँक रही है और दूसरी तरफ अपनी ही आबकारी नीतियों की आड़ में चल रहे नकली शराब के धंधे पर पंजाब सरकार का ध्यान न होना लोगों की मौत का कारण बना है। खन्ना ने कहा कि पंजाब में क़ानून व्यवस्था का जनाजा उठ चूका है। लोगों के मतों को अपने स्वार्थ के लिए हासिल कर पंजाब की भगवंत मान सरकार अब सत्ता सुख भोगने में व्यस्त है जिसे आम लोगों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। खन्ना ने भगवंत मान को चेताते हुए कहा कि केवल बड़ी बड़ी बातें करने से लोगों की सुरक्षा नहीं होगी। जिस प्रकार जहरीली शराब पीने से लोग मरे हैं ऐसी घटनाएं पंजाब सरकार की लोक विरोधी कारगुजारी का प्रमाण हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

8 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ : दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत, पंजाब पुलिस के राज्य साइबर क्राइम डिवीजन ने पंचकूला और अबोहर से दो व्यक्तियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ममता जैन को रोटरी क्लब नाहन संगिनी’ के अध्यक्ष पद की कमान : निवर्तमान अध्यक्षा अंजू अग्रवाल द्वारा वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों का ब्यौरा किया प्रस्तुत

नाहन : माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के परिसर रोटरी क्लब नाहन ‘संगिनी’ के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से जासूसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री का बयान ग़ैर ज़िम्मेदाराना और हास्यास्पद – अपने साथी विधायकों की गर्दन काटने की बात पर खेद व्यक्त करें स्पीकर : जयराम ठाकुर

वानिकी और औद्यानिकी महाविद्यालय बंद करने की साज़िश रच रही है सरकार , सुक्खू सरकार प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति की ज़िम्मेदार वेतन दो महीनें बाद लेने के बजाय सीपीएस को क्यों नहीं हटाती...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया , चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!