अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ : 13 सितंबर को केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे

by

अमृतसर : आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 13 सितंबर को अमृतसर में पंजाब के स्कूल ऑफ एमिनैंस का आरंभ करने जा रहे है। इस दिन स्कूल ऑफ एमिनैंस और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए परिवहन सेवा, स्कूलों में सुरक्षा कर्मी और अन्य सेवाएं भी पंजाब के बच्चों को समर्पित की जाएंगी। केजरीवाल और मान रंजीत एवेन्यू में एक बड़े कार्यक्रम में स्कूली शिक्षा की बड़ी सेवाएं पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। पंजाब सरकार सरकारी स्कूल में 10,000 क्लास रूमों को नया लुक दे रही है जिन्हें यू-आकार के टेबल और हाईटैक शिक्षा उपकरणों से लैस किया जाएगा। जबकि 1000 नए क्लास रूम का निर्माण किया जा रहा है।

स्कूल आफ एमिनेंस के लिए 117 स्कूलों को चिन्हित किया गया है। इसमें अमृतसर के 4 स्कूल आफ एमिनेंस शामिल हैं। इसके अलावा 14 सितंबर को अमृतसर और जालंधर में बिजनैस मीट होगी जबकि 15 सितंबर को लुधियाना और मोहाली में बिजनैस मीट में केजरीवाल और भगवंत मान राज्य की इंडस्ट्री से कि ए गए वादों पर अब तक क्या प्रगति हुई है, इसकी जानकारी उद्योगपतियों को देंगे। बिजनैस मीट में अगर कोई सुझाव या सलाह होगी तो नीति में बदलाव भी किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21वीं राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 8 फरवरी से

गढ़शंकर, 9 जनवरी : ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज स्थित ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी महासचिव बलवीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई।...
article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के लिए पंजीकरण करवाए खिलाड़ी: डिप्टी कमिश्नर

– ब्लॉक स्तर की खेलें 7 से 12 सितंबर और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 26 सितंबर तक होंगी आयोजित होशियारपुर, 3 सितंबर: पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में योग्य लोगों के लिए कोई जगह नहीं : मनीष तिवारी की टिप्पणी के बाद भाजपा की कड़ी यह दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस में ”योग्य व्यक्तियों” के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कांग्रेस सांसद...
article-image
पंजाब

महिंदवाणी गुज्जरां में महिला की हत्या का मामला : हत्यारे न पकड़े तो सोमवार को शव को बंगा चौक में रखकर होगा रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर, 8 फरवरी: गत दिवस बीत क्षेत्र के महिंदवाणी गुज्जरां गांव में गोली मारकर हत्या की गई बुजुर्ग महिला रचना देवी के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!