अमृतसागर मित्तल समाज सेवा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका : खन्ना

by

मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई
होशियारपुर, 6 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि अमृतसागर मित्तल के नेतृत्व में सोनालिका ग्रुप ने न केवल कृषि यंत्रीकरण के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि लाखों किसानों का विश्वास भी अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ-साथ समाज सेवा एवं रोजगार सृजन के क्षेत्र में भी सोनालिका ग्रुप का योगदान अत्यंत सराहनीय है। खन्ना ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और सोनालिका ग्रुप ने अपने नवाचार, गुणवत्ता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से देश के औद्योगिक विकास को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अमृतसागर मित्तल के कुशल नेतृत्व में समूह भविष्य में भी किसानों के हितों, युवाओं के रोजगार तथा समाज कल्याण के कार्यों में इसी प्रकार अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। पूर्व सांसद ने अमृतसागर मित्तल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और नेतृत्व देश के औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गोल्डी बराड़ गिरफ्तार : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में किया गया ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक शुबदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या उससे पहले...
article-image
पंजाब

पटवारी व जिलेदार के पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 अगस्त को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में होगी : अपनीत रियात

होशियारपुर:डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से 8 अगस्त को राजस्व पटवारी, जिलेदार व नहरी पटवारी की भर्ती के लिए ली जाने वाली लिखित...
Translate »
error: Content is protected !!