अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम : ISIS समर्थक को किया गिरफ्तार

by

वाशिंगटन : अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के एक 18 वर्षीय युवक को हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह युवक इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का समर्थक है।

गिरफ्तार युवक की पहचान क्रिश्चियन स्टरडिवेंट के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि वह 31 दिसंबर को एक किराना स्टोर और एक फास्ट-फूड रेस्तरां में चाकू और हथौड़े से कई लोगों की हत्या करने की योजना बना रहा था। 31 दिसंबर को उसके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसे चार्लोट, नॉर्थ कैरोलिना की फेडरल कोर्ट में पेशी के बाद सार्वजनिक किया गया।

अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पामेला बॉन्डी ने कहा, “फेडरल और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच अच्छे तालमेल ने न्यू ईयर ईव पर एक भयावह आतंकी हमले से अमेरिकी नागरिकों की जान बचाई। जो भी इस तरह के घिनौने हमलों की साजिश रचेगा, उसे कानून की पूरी ताकत का सामना करना पड़ेगा।”

एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि स्टरडिवेंट कथित तौर पर खुद को आईएसआईएस का सिपाही मानता था और नए साल की पूर्व संध्या पर आतंकी संगठन के समर्थन में हिंसक हमला करने की योजना बना रहा था, लेकिन एफबीआई और उसके सहयोगियों ने समय रहते उसे रोक लिया।

गिरफ्तारी से जुड़े हलफनामे के अनुसार, एफबीआई को 18 दिसंबर को सूचना मिली थी कि स्टरडिवेंट सोशल मीडिया पर आईएसआईएस समर्थक पोस्ट कर रहा है। दिसंबर की शुरुआत में उसने एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लिखा था, “अल्लाह क्रॉस पूजने वालों पर लानत भेजे,” जिसे जांचकर्ताओं ने आईएसआईएस की भाषा और विचारधारा से मेल खाता बताया।

शिकायत के मुताबिक, 12 दिसंबर से वह एक ऐसे ऑनलाइन व्यक्ति के संपर्क में था, जिसे वह आईएसआईएस का सदस्य समझ रहा था, लेकिन वह एफबीआई का अंडरकवर एजेंट था। उसने संदेश में लिखा, “मैं जल्द ही जिहाद करूंगा।” उसने खुद को सिपाही बताया। 14 दिसंबर को उसने दो हथौड़ों और एक चाकू की तस्वीर भेजी। न्याय विभाग के अनुसार, आईएसआईएस की 2016 की प्रचार पत्रिका में पश्चिमी देशों में चाकू से हमले करने को बढ़ावा दिया गया था। 19 दिसंबर को उसने आईएसआईएस के प्रति ‘यानी वफादारी की शपथ का एक वॉयस मैसेज भेजा। बाद में उसने नॉर्थ कैरोलिना के एक खास किराना स्टोर को निशाना बनाने की बात कही और हमले के लिए हथियार खरीदने की योजना भी बताई।

29 दिसंबर को उसके घर की तलाशी में हाथ से लिखे नोट मिले। इनमें एक नोट का शीर्षक था, “न्यू ईयर अटैक 2026।” इसमें मास्क, वेस्ट, टैक्टिकल ग्लव्स और चाकुओं की सूची थी।फिलहाल क्रिश्चियन स्टरडिवेंट फेडरल हिरासत में है। दोषी साबित होने पर उसे 20 साल तक की सजा हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पशुपालकों को 50 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजा दिया जाए

गढ़शंकर : 24 अगस्त गत कई महीनों से गौधन में आई चमड़ी की बीमारी के कारण अनेकों पशुपालकों का हुए व्यापक स्तरीय नुकसान का सरकार मुआवजा अदा करे। यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर के अध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दिल्ली में कुछ प्लांट में कोयला एक दिन का ही बचा, निर्बाधन सप्लाई जारी रख पाना संभव नहीं : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली :     भीषण गर्मी के बीच दिल्ली सरकार ने बिजली की कटौती में इजाफा होने की आशंका जताई है। राजधानी के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को पैनिक बटन दबाते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी : अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

ऊना, 2 अगस्त. उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेफ जोन में चल रहे अनुराग ठाकुर के लिए मुकेश बन सकते हैं खतरा : लोकसभा सीट हमीरपुर से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस हाईकमान बना सकती है उम्मीदवार

सतलुज ब्यास टाइमस द्वारा जमीनी हकीकत से जुडी खबर छापे जाने के बाद रिव्यू कर रही कांग्रेस एएम नाथ। हमीरपुर :   हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस हाईकमान डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!