अर्बन मुकेरियां में निर्माणाधीन आम आदमी क्लीनिक के कार्यों की डा. शैली बाजवा ने की समीक्षा और निर्माणकार्य की जांच की

by

जल्द ही लोगों की मिलेंगी अर्बन मुकेरियां का आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सुविधाएं  डॉ. शैली बाजवा

नीरज शर्मा, होशियारपुर : अर्बन मुकेरियां में बनाए जा रहे आम आदमी क्लीनिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के लिए सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. बलविंदर कुमार डमाणा द्वारा सीनियर मेडिकल अफसर ब्लॉक बुड्ढाबड़ डॉ. शैली बाजवा के सहयोग से एक विशेष दौरा किया गया। इसके बाद सिविल अस्पताल दसूहा में शुरू किए जा रहे एचएमआईएस पायलट प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीनियर मेडिकल ऑफिसर सिविल अस्पताल दसूहा डॉ. जसविंदर सिंह और जिला प्रोग्राम मैनेजर मोहम्मद आसिफ भी मौजूद रहे।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार डमाणा ने कहा कि सरकार अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी और सुधार कर रही है। शहरी क्षेत्र मुकेरियां में सब सेंटर बागोवाल की पुरानी बिल्डिंग में आम आदमी क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है, जिसके निर्माण कार्य का आज उनके द्वारा जायजा लिया गया और सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैली बाजवा को काम में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

सिविल सर्जन ने सब-डिवीजनल अस्पताल दसूहा में जल्द शुरू होने वाले एचएमआईएस पायलट प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों के 6 पायलट अस्पतालों को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है, जिसमें से होशियारपुर जिले के सब-डिविजनल अस्पताल दसूहा को चुना गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत पीजीआई की तर्ज पर ओपीडी सिस्टम शुरू किया जा रहा है यानी टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। मरीजों को कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीज घर बैठे भी अपनी पर्ची बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इसे 15 दिसंबर तक शुरू कर दिया जाये। इस संबंध में पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया गया है। मरीज की सभी सूचनाएं मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, एलटी द्वारा पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

King Edward Public School Tuto

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 1 : The Under-14 football team of King Edward Public School, achieved a remarkable milestone by securing the first runner-up trophy in the CBSE Cluster-18 Football Tournament. The tournament was hosted at...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत 4 घायल

एएम नाथ। बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को हरियाणा के लोगों के वाहन को पीछे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरियाणा...
article-image
पंजाब

मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा : विधायक उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा

लुधियाना : गुस्से में आए आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके ने गांव सहिणा गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा कि मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता...
article-image
पंजाब

कंडी संघर्ष कमेटी ने सड़कों पर खड़े सूखे पेड़ों को काटने की मांग की : मट्टू 

गढ़शंकर, 12 अक्तूबर : आज कंडी संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी विधायक को गढ़शंकर से बंगा, नंगल रोड, बेहराम से...
Translate »
error: Content is protected !!